Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मानसिक रूप से बीमार युवक ने लगाई खुद को आग, मौत
  • ऊधम सिंह नगर

मानसिक रूप से बीमार युवक ने लगाई खुद को आग, मौत

RNS INDIA NEWS 29/08/2022
default featured image

रुद्रपुर। सिंह कॉलोनी एक युवक ने खुद को डीजल डालकर आग लगा दी। शोर सुनकर घरवाले भी आ गए और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन काफी झुलस जाने के कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक युवक मानसिक रूप से बीमार था। करीब सात-आठ वर्ष से उसका इलाज हल्द्वानी से चल रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। चम्पावत शहर निवासी ललित मोहन जोशी (32) पुत्र पुरुषोत्तम अपने दो भाइयों के साथ रुद्रपुर में किराए पर रहता था। उनके दोनों भाई मंदिरों में पुजारी का काम करते हैं। रविवार को करीब दो बजे के आसपास उनके दोनों भाई घर के बाहर थे। इसी समय ललित मोहन ने घर में रखे डीजल को खुद पर उड़ेल लिया और आग लगा ली। वह जोर से चिल्लाने लगा। जिस पर बिल्डिंग में रह रहे किराएदार और परिवार के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने ललित जोशी को आग में झुलसता देख बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। बड़े भाई ने पुलिस को सूचना दी। एसएसएसआई कमाल हसन पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया। एसएसएसआई ने बताया कि युवक बुरी तरह झुलस गया था और उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि सात-आठ वर्ष पहले यह युवक पढ़ाई में काफी तेज था और एमए कर चुका है। बताया कि इसके बाद वह डिप्रेशन का शिकार हो गया। उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई थी। बताया कि उसको घर में रखकर 7-8 साल से इलाज कराया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि युवक ललित जोशी बाजार से बोतल में डीजल लेकर आया था और किसी को घर में न पाकर खुद पर तेल डालकर आत्मदाह कर लिया। तीसरी इमारत में रह रहे युवक को किराएदार और अन्य आसपास के लोग बचाने के लिए गए तब तक वह दम तोड़ चुका था।

रविवार को यह घटना हुई थी। इसमें युवक ने डीजल डालकर आत्मदाह कर लिया था। युवक मानसिक रूप से बीमार था। उसका सात-आठ वर्ष से इलाज चल रहा था। –कमाल हसन, एसएसएआई, कोतवाली

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम आवास योजना के नाम पर कंस्ट्रक्शन कंपनी ने जानिए कैसे कर डाली ठगी
Next: पेपर लीक मामले में लखनऊ आरएमएस कंपनी का एक और कर्मचारी पकड़ा, अब तक हो चुकी 28 गिरफ्तारी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गाड़ी हटाने को लेकर विवाद में वृद्ध की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.