Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ में 8 श्रद्धालुओं की मौत, 28 घायल
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ में 8 श्रद्धालुओं की मौत, 28 घायल

RNS INDIA NEWS 27/07/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  मनसा देवी मंदिर दर्शन जाने वाले श्रद्धालुओं ने सोचा भी नहीं होगा कि वे काल के गाल में समा जाएंगे। मंदिर जाने वाले पैदल मार्ग पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई। करीब नौ बजे के आसपास मंदिर की चढ़ाई कर रहे श्रद्धालुओं के बीच किसी ने करंट लगने की अफवाह फैला दी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
देखते ही देखते लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। चीख-पुकार के बीच कई श्रद्धालु दब गए। हादसे में एक बच्चे समेत 35 श्रद्धालु घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें आठ श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि की गई है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। एम्स  पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि एम्स में कुल 15 घायल लाए गए थे, जिसमें से पांच को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। 10 अभी यहां भर्ती हैं। इनमें दो साल की एक बच्ची, 26 वर्षीय युवती व 56 वर्षीय महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
श्रद्धालु बताते हैं कि मनसा देवी पहुंचने का यह सीढ़ी मार्ग श्रद्धालुओं की पहली पसंद रहती है। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालु इसी रास्ते से मंदिर की ओर बढ़ते हैं, क्योंकि यह मार्ग मंदिर के पीछे सीधे जुड़ता है और मात्र 30 मिनट में मंदिर तक पहुंचा जा सकता है। ट्राली मार्ग पर टिकट के लिए घंटों इंतजार की बजाय लोग सीढ़ी मार्ग को प्राथमिकता देते हैं। रविवार को भी स्थिति कुछ ऐसी ही रही। हजारों श्रद्धालु सीढ़ियों के रास्ते मंदिर की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान अंतिम पड़ाव के पास भीड़ अधिक होने पर कुछ युवक दीवार फांदने लगे और तभी तार टूट गया। करंट फैलने की अफवाह ने भगदड़ का रूप ले लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 27 जुलाई
Next: महिला मतदान अधिकारी से चलती कार में अश्लील हरकत, विरोध करने पर पिटाई

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

तनावमुक्त और संतुलित जीवन के लिए योग अपनाएं: सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.51.06 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.