Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मनमानी ट्यूशन फीस के खिलाफ अभिभावकों ने दिया धरना
  • ऊधम सिंह नगर

मनमानी ट्यूशन फीस के खिलाफ अभिभावकों ने दिया धरना

RNS INDIA NEWS 08/04/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों पर मनमाने ढंग से ट्यूशन फीस बढ़ोतरी और वसूली के खिलाफ एक बार फिर अभिभावक संघ लामबंद हो गया है। बड़ी संख्या में अभिभावकों ने मुख्य शिक्षा कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने शासन-प्रशासन पर निजी स्कूलों के साथ मिलीभगत कर मनमानी फीस वसूलने का आरोप लगाते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। गुरुवार को अभिभावक किरनदीप सिंह विर्क सहित अभिभावक सीईओ कार्यालय पहुंचे और दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि लॉकडाउन की वजह से अभिभावकों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसको लेकर कुछ महीने पहले लंबा आंदोलन भी चलाया गया था। इसमें तय किया गया था कि ट्यूशन फीस के अलावा किसी भी प्रकार की बढोतरी नहीं की जाएगी। आरोप था कि मार्च से विद्यालयों के खुलने के बाद निजी स्कूल प्रबंधकों की मनमानी शुरू कर दी गई है। इसमें शासन-प्रशासन के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की भूमिका संदेहास्पद है। उन्होंने कई वर्षों से जमे बीईओ का तबादला करने, छह माह पहले डीएम द्वारा गठित जांच कमेटी के आधार पर ट्यूशन फीस का निर्धारण करने, प्राइवेट स्कूलों के फीस बुक पर विगत कई सालों से शुल्क का विवरण अलग-अलग मदवार नहीं लिखने और ट्यूशन फीस के नाम पर मनमानी फीस वसूलने वाले निजी स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने आगाह किया कि यदि जल्द उनकी मांग पर गौर नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर भूपेंद्र चौधरी, राजेश ग्रोवर, हरीश खानवानी, हरविंदर सिंह चुघ, विजय वाजपेई, जोगेंद्र सिंह,रचित सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव मतगणना के दौरान अधिवक्ता पर जानलेवा हमला
Next: 13 लाख की स्मैक के साथ 2 सगे भाई गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.