Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मानिला महाविद्यालय गेट से लिंक मार्ग निर्माण का शुभारंभ, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
  • अल्मोड़ा

मानिला महाविद्यालय गेट से लिंक मार्ग निर्माण का शुभारंभ, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी

RNS INDIA NEWS 15/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। सल्ट विकासखंड के बिष्ट बाखली में आयोजित जनमिलन कार्यक्रम में सल्ट विधायक महेश जीना ने मानिला महाविद्यालय गेट से पैंसिया-पीपना मोटर मार्ग को जोड़ने वाले लिंक मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस सड़क के निर्माण से रावत बाखली, बिष्ट बाखली, नौहटनौला (कुणीधार), कूल्हू बाखली तथा दुबलु पाटली (बेसर बगड़) सहित कई गांवों को लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक महेश जीना ने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है, जिससे लोगों को आवागमन की सुविधा मिलने के साथ सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलती है।

उन्होंने कहा कि लिंक मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और बाजार तक पहुंचने में आसानी होगी। सड़क बनने से ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग भी पूरी हो सकेगी।

सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवती तिवारी, किसान आयोग सदस्य देवीदत्त शर्मा, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख कुंदन बिष्ट, राजेश तिवारी, रमेश रावत, संतोषी भट्ट, महेंद्र बिष्ट, पूरन अधिकारी, नारायण नैनवाल, लक्ष्मी दत्त भट्ट, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद घुघत्याल, जिला कार्यकारिणी कोषाध्यक्ष चंद्रा भाकुनी, रेखा बिष्ट, पूरन भट्ट, प्रदीप सिंह बिष्ट, खीम सिंह घुघत्याल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेलाकोट रोड स्थित जंगल में लगी आग पर फायर सर्विस ने पाया काबू
Next: विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल बरामद, स्वामी को सौंपा

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई
  • मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
  • सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल बरामद, स्वामी को सौंपा
  • विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मानिला महाविद्यालय गेट से लिंक मार्ग निर्माण का शुभारंभ, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
  • रेलाकोट रोड स्थित जंगल में लगी आग पर फायर सर्विस ने पाया काबू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.