Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मंगलवार को शराब व बड़े नॉनवेज प्रतिष्ठानों को बंद रखने की मांग
  • ऊधम सिंह नगर

मंगलवार को शराब व बड़े नॉनवेज प्रतिष्ठानों को बंद रखने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/02/2026
default featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। डॉ. भीमराव आंबेडकर युवा मंच के अध्यक्ष दीपक सागर के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ता नगर निगम पहुंचे और मेयर विकास शर्मा की अनुपस्थिति में नगर आयुक्त शिप्रा जोशी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मंगलवार के दिन शहर में संचालित शराब की दुकानों एवं बड़े नॉनवेज प्रतिष्ठानों पर पूर्ण बंदी लगाने की मांग की गई। दीपक सागर ने कहा कि विगत मंगलवार को मांस-मछली की दुकानों को बंद कराने का मेयर का निर्णय धार्मिक कार्यों की रक्षा की दिशा में सराहनीय कदम रहा, लेकिन इसके बावजूद रुद्रपुर में शराब की दुकानें और बड़े नॉनवेज रेस्टोरेंट जैसे बीयर बार, केएफसी आदि धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं, जो धार्मिक कर्मकांडों में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नशेड़ी सड़कों पर रहते हैं, जिससे भक्तजनों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि मंगलवार को रुद्रपुर में शराब की सभी दुकानों और बड़े नॉनवेज प्रतिष्ठानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। यदि शराब बंदी संभव न हो, तो मीट की दुकानें बंद करने वाले छोटे व्यापारियों को प्रतिदिन एक हजार रुपये दिहाड़ी प्रदान की जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि छोटे व्यापारियों पर कार्रवाई के साथ-साथ बड़े प्रतिष्ठानों पर भी समान रूप से नियम लागू किए जाएं। युवा मंच ने चेतावनी दी कि मांगों को पूरा करने के लिए प्रशासन को एक माह का समय दिया गया है। यदि इस अवधि में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो मंगलवार के दिन मेयर कार्यालय और शराब ठेकों के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यहां सुब्रत कुमार विश्वास, एड. संजय आजाद, सुरेश भारती, संजय सरकार, अभिमन्यु साना, दिनेश रवि, सोमपाल, जगन्नाथ मंडल, मोहम्मद अंसारी, जसपाल सिंह, रविंद्र सिंह, मोहम्मद असलम आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की दी जानकारी
Next: डायट में ‘उत्तरा मॉड्यूल’ पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

डंपर ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

अस्पताल स्वामी ने दो डॉक्टरों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

चार श्रम संहिताओं के विरोध में मजदूरों ने निकाली बाइक रैली

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जीआरपी के हर थाने की हेल्पडेस्क में महिलाकर्मी की तैनाती होगी
  • साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला में विद्यार्थियों को किया जागरूक
  • कर्नल को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच दे 11.20 लाख ठगे
  • टेंट हाउस में आग से मचा हड़कंप, 30 हजार लीटर पानी की बौछार से बुझाई गईं लपटें
  • डीएलआरसी बैठक में बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
  • डंपर ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.