Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड को मजबूत विकल्प मिल गया है: सिसोदिया
  • उत्तरकाशी

उत्तराखंड को मजबूत विकल्प मिल गया है: सिसोदिया

RNS INDIA NEWS 17/11/2021
rns featured image new

उत्तरकाशी। सीमांत जनपद उत्तरकाशी के दौरे पर पहुंचे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड बड़े सियासी परिवर्तन की ओर बढ़ने जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने गंगोत्री से पवित्र गंगाजल की तरह स्वच्छ राजनीति के सफर की शुरुआत कर दी है। कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री से पार्टी के सिंबल पर चुनाव लडेंगे जो पार्टी के सीएम उम्मीदवार भी हैं।  दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी पार्टी बुनियादी मुद्दों का आधार केंद्र बिंदु बनाकर 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
कहा कि हमारी सरकार आई तो दिल्ली की तरह उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का काम करेंगे। जो दिल्ली में किया है, वो यहां भी करके दिखाएंगे। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बुधवार को उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी की ओर से कर्नल अजय कोठियाल के पक्ष में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को मजबूत विकल्प मिल गया है। यह पहली पार्टी है जिसने ऑफिशियल रूप से अपना कैंडिडेट घोषित किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और सड़कों को बेहतर बनाने का कार्य करेंगे। युवाओं को रोजगार देकर उनके सपनों को साकार बनायेंगे। कहा कि जब दिल्ली में हो सकता है, तो उत्तराखंड में क्यों नहीं हो सकता। कहा कि पहाड़ी राज्य को चट्टान जैसा मजबूत शख्सियत वाले ईमानदार और कर्मठ कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व की जरूरत है। उन्होंने प्रदेश की जनता को दिल्ली की तरह फ्री बिजली देने का वादा भी किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लाखों का माल समेटकर प्रेमी के साथ प्रेमिका फरार
Next: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लखनऊ एयरपोर्ट पहुँचने पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

प्रशासन ने गंगोत्री धाम में बांस लगाकर किए गंगा घाट बंद, तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.