Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लखनऊ एयरपोर्ट पहुँचने पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लखनऊ एयरपोर्ट पहुँचने पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 17/11/2021
rns featured image new

लखनऊ (आरएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार की शाम करीब 4:30 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां पर उपस्थित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए उत्तराखंड के कलाकार भी मौजूद थे, जिन्होंने ढोल नगाड़े बजाकर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से निकलकर पुष्कर सिंह धामी वीवीआइपी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे जहां से करीब 5:30 बजे प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे। राजभवन से पुष्कर सिंह धामी का काफिला हनुमान सुरेश स्थित हनुमान मंदिर पर जाएगा जहां पर स्थित हनुमान मंदिर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजन अर्चन करेंगे। पूजा अर्चना के बाद पुष्कर सिंह धामी विश्वविद्यालय के छात्रावास का भ्रमण भी करेंगे, चुनाव के ठीक पहले 3 दिन का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजधानी लखनऊ में उत्तराखंड के मूल निवासियों की अच्छी खासी तादाद है। पुष्कर सिंह धामी अपने इस दौरे से उत्तराखंड के मूल निवासियों का वोट बैंक भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में करने का माहौल बनाएंगे। लखनऊ एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में भाजपा नेता दयाशंकर सिंह, बजरंगी सिंह बज्जू, महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय, आशीष कनौजिया, चंदन, अभय सिंह, विकास राणा, आकाश कनौजिया, संजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड को मजबूत विकल्प मिल गया है: सिसोदिया
Next: यौन शोषण से परेशान होकर छात्रा ने की सुसाइड, टीचर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.