Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मंदिर से प्रसाद लेकर लौट रही बच्ची से गैंगरेप,आरोपी गिरफ्तार
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मंदिर से प्रसाद लेकर लौट रही बच्ची से गैंगरेप,आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/01/2022
rns featured image new

बिलासपुर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में 13 साल की बच्ची से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। बच्ची गुरुवार की शाम सांई मंदिर से प्रसाद लेकर लौट रही थी। तभी रास्ते में चार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। दो युवक रखवाली करते रहे और दो युवकों ने उसके साथ रेप किया है। जानकारी के मुताबिक तोरवा क्षेत्र की 13 साल की बच्ची पांचवी कक्षा तक पढ़ी है, और अब पढ़ाई छोडक़र घरेलु काम करती है। गुरुवार की शाम करीब 6.30 बजे वह अपने घरवालों को बताकर मोहल्ले से कुछ दूर सांई मंदिर गई थी। मंदिर से प्रसाद लेकर लौटते समय चार युवकों ने उसे जबरदस्ती रोक लिया। फिर पकडक़र उसे पैदल खेत तरफ सूनसान जगह में ले गए। इस दौरान 2 युवक रखवाली कर रहे थे और दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक भाग निकले थे। इधर, बच्ची के घर नहीं आने से परेशान होकर उसके पिता व परिजन तलाश कर रहे थे। तभी रात करीब 9.30 बजे उन्होंने बच्ची को आते देखा। बच्ची ने आपबीती बताई, तब उसे लेकर परिजन थाना पहुंच गए। पुलिस ने बच्ची से पूछताछ की, तब पूरी घटना की जानकारी दी। बच्ची युवकों को पहचानती थी। लिहाजा, पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में देर नहीं लगी। रात में ही अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर उनके घरों पर नजर रखने लगी। पुलिस ने आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली के इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विशालकाय प्रतिमा लगेगी
Next: दो सगे भाईयों की जलकर मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.