Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • मानसखंड झांकी को किशोर ने दिखाई हरी झंडी
  • टिहरी

मानसखंड झांकी को किशोर ने दिखाई हरी झंडी

RNS INDIA NEWS 11/05/2023
rns featured image new

नई टिहरी। गणतंत्र दिवस पर प्रथम स्थान पाने वाली उत्तराखण्ड राज्य की झांकी मानसखण्ड को टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला मुख्यालय पर लोगों ने पूरे उत्साह से झांकी के दीदार किये। इस मौके पर मानसखंड झांकी को विधायक किशोर ने उत्तराखंड के गौरव की झलक बताया। जिला मुख्यालय पहुंची मानसखंड झांकी को हनुमान चौक से विधायक किशोर ने हरी झण्डी दिखाने के बाद कहा कि आगामी 13 मई तक झांकी का प्रदर्शन जनपद के विभिन्न मुख्य स्थलों पर किया जायेगा। ताकि लोग उत्तराखंड के गौरव के प्रतीक मानसखंड झांकी के दर्शन कर सकें। जिला मुख्यायल पर भी लोगों ने झांकी को देखने के लिए उत्साह दिखाया है, जो एक अच्छा संदेश है। कहा कि विश्व कल्याण की भावना से मानसखण्ड को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने को झांकी की परिकल्पना करने एवं मानसखण्ड झांकी के प्रथम आने उत्तराखंड के लिए बेहतर अवसर है। पुराणों में वर्णित केदारखण्ड एवं मानसखण्ड का जिक्र करते हुए कहा कि यह देवों की भूमि है और हमने इस भूमि पर जन्म लिया, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। विधायक ने उत्तराखंड में पीएम मोदी के निर्देशन में सीएम धामी के विकासकामों की चर्चा करते हुए कहा कि उत्तराखंड हर पल हर कदम आगे बढ़ रहा है। आने वाला तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत झांकी को कीर्तिनगर, देवप्रयाग, जाखणीधार, थौलधार, टिहरी, चम्बा, जौनपुर में प्रदर्शित किया जायेगा। झांकी को प्रदर्शित करने का उद्देश्य लोगों को वन, वन्यजीव, पर्यावरण, प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ ही अपने उत्तराखण्ड के इतिहास और संस्कृति से अवगत कराना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोटद्वार में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकें अधिकारी: ऋतु
Next: वृद्ध ने नदी में मारी छलांग, लापता

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव की अधिसूचना जारी, नौ जून को होगा मतदान

RNS INDIA NEWS 26/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.