Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मामूली टक्कर के बाद युवक को बंधक बना दी तालिबानी सजा
  • देहरादून

मामूली टक्कर के बाद युवक को बंधक बना दी तालिबानी सजा

RNS INDIA NEWS 05/07/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। दून में स्कूटर सवारों ने पैदल युवक को पहले टक्कर मारी, युवक के विरोध करने पर उसे तालिबानी सजा दी। लालपुल के पास हुई घटना में आरोपियों ने एक केबल टीवी कर्मचारी को बिजली के झटके दिए गए, गर्म लोहे की रॉड से दागा गया और अमानवीयता की चरम सीमा पार करते हुए उसके गुप्तांग में पेचकस तक डाल दिया गया। किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे घायल युवक को गंभीर हालत में दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जाखन कैनाल रोड निवासी आजाद सिंह रावत एक स्थानीय केबल टीवी नेटवर्क कंपनी में काम करते हैं। बीते शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वह काम खत्म कर लालपुल के पास पैदल गुजर रहे थे। तभी तेज गति से आ रहे स्कूटी चालक अंकुर वाल्मीकि ने आजाद को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार और पैदल चल रहे आजाद दोनों ही सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना के बाद बजाय माफी मांगने या मदद करने के एक्टिवा चालक अंकुर वाल्मीकि और उसके साथी साहिल ने आजाद को घेर लिया। उन्होंने बीच सड़क पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और दांतों से काटने लगे। इसके बाद दोनों आरोपी जबरन आजाद को बंधक बनाकर निरंजनपुर फल मंडी स्थित दुकान में ले गए। वहां बंद कमरे में दोनों ने हैवानियत की हदें पार की गईं। आरोपियों ने उसे बिजली के झटके दिए और गर्म लोहे की रॉड से पिटाई करते रहे। क्रूरता की इंतेहा तब हो गई जब आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए पीड़ित के प्राइवेट पार्ट में पेंचकस घुसा दिया। रात तीन बजे आरोपियों का ध्यान पीड़ित से हटा तो उसने वहां से पैदल भागकर अपनी जान बचाई। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि मामले में अंकुर वाल्मीकि और साहिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिससे आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्रकारों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक
Next: कुंवाली में बैंक शाखा खोलने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सरकारी ठेके के नाम पर 15 साल पुराने दोस्त ने ठग ली रकम

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे
  • सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास
  • हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण
  • शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष
  • सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
  • गरुड़ में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 6 गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.