Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ममता ने दो स्कूली छात्रों की हत्या की सीआईडी जांच के दिए आदेश
  • पश्चिम बंगाल
  • राष्ट्रीय

ममता ने दो स्कूली छात्रों की हत्या की सीआईडी जांच के दिए आदेश

RNS INDIA NEWS 08/09/2022
rns featured image new

कोलकाता (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्कूली छात्रों अतनु डे और अभिषेक नस्कर की हत्या की आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) से जांच कराने का आदेश दिया। राज्य पुलिस ने दो छात्रों की हत्या के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनका अपहरण 15 दिन पहले कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके बागुईहाटी-केस्तोपुर से किया गया था। उनके शव कुछ दिन पहले उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट से बरामद किए गए थे।
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अविजित बसु, शमीम अली, साहिल मोल्ला और दीपेंद्र बोस के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य आरोपी सत्येंद्र चौधरी अभी भी फरार है।
मुख्यमंत्री ने बुधवार को डीजीपी मनोज मालवीय को तलब किया और मामले की सीआईडी जांच शुरू करने को कहा। उन्होंने डीजीपी से मामले की उपेक्षा करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा।
इसके तुरंत बाद, मालवीय ने सीआईडी जांच के आदेश जारी किए। हालांकि, पीडि़तों के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि उन्हें सीआईडी जांच में कोई भरोसा नहीं है और वे चाहते हैं कि सीबीआई मामले की जांच करे।
इस बीच, राज्य के मंत्री फिरहाद हाकिम ने स्वीकार किया कि बागुईआटी थाने की ओर से लापरवाही की गई है, जिसके कारण पीडि़तों के परिवारों ने पुलिस को सूचित करने के बाद मामले को दर्ज करने में दो दिन की देरी की।
हाकिम ने बताया कि बागुईआटी थाने के प्रभारी निरीक्षक कल्लोल घोष को फिलहाल के लिए निलंबित कर दिया गया है।
हकीम ने कहा, हम मानते हैं कि बागुईआटी पुलिस थाने के अधिकारियों को इस मामले में अधिक सक्रिय होना चाहिए था।
दो स्कूली छात्र 22 अगस्त को लापता हो गए थे। हालांकि, उसी दिन सूचित किए जाने के बावजूद, बागुईआटी पुलिस स्टेशन में पुलिस ने 24 अगस्त को ही प्राथमिकी दर्ज की।
उनके अपहरण के कुछ दिनों बाद, अतनु डे और अभिषेक नस्कर के शव बशीरहाट में मिले थे। प्रारंभ में, शवों को लावारिस शवों के रूप में स्थानीय मोर्चरी में रखा गया था।
हालांकि स्थानीय पुलिस ने लावारिस शवों को लेकर राज्य के सभी थानों को अलर्ट कर दिया, लेकिन उसके बाद भी बागुईआटी पुलिस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
पीडि़तों के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उन्होंने स्थानीय पुलिस को फिरौती के पत्र के बारे में सूचित किया, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम श्री योजना को कैबिनेट की मंजूरी, देश भर के 14500 स्कूलों का होगा कायाकल्प
Next: आईटीबीपी की बस दुर्घटनाग्रस्त, 10 जवान घायल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.