Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मालरोड पर नहीं लगेगी पटरी, चिन्हीकरण का कार्य पूरा, शीघ्र होगा विस्थापन
  • देहरादून

मालरोड पर नहीं लगेगी पटरी, चिन्हीकरण का कार्य पूरा, शीघ्र होगा विस्थापन

RNS INDIA NEWS 01/12/2025
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।  नगर पालिका सभागार में आयोजित टीवीसी की बैठक में मालरोड पर पटरी नहीं लगाने देने और चिन्हित स्थानों पर ही पटरी लगाने का निर्णय लिया गया। 103 पटरी वालों को चिन्हित किया गया है। नगर क्षेत्र में जरूरतमंदों को वेंडर जोन बनाकर विस्थापित करने को लेकर नगर पालिका सभागार में एसडीएम राहुल आंनद की अध्यक्षता में टीवीसी की बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कीमत पर मालरोड पर पटरी नहीं लगाने दी जायेगी, जिसके लिए स्थान चिन्हित किए गये हैं वहीं पर पटरी लगाई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक 103 पटरी वालों को चिन्हित किया गया है। एसडीएम ने कहां कहां वेडिग जोन बनाए जाएंगे व सुझाव भी मांगे। अगर उनके नजर में कोई और स्थान भी है तो अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थान चयनित किए गये हैं जहां उनका व्यवसाय भी प्रभावित न हो और मालरोड की सुदंरता भी बरकरार रहे। जो वास्तविक जरूरतमंद होगा जिनका चिन्हीकरण किया गया है उन्हीं को वेंडर जोन में स्थान दिया जायेगा। एसडीएम राहुल आनंद ने कहा कि पिछली बैठक में तय हो गया था कि मालरोड पर किसी भी प्रकार की पटरी नहीं लगेगी। उन्होंने कहा कि वेंडिग जोन का सर्वे पूरा हो चुका है कि इसमें जो पात्र नहीं है उन्हें कोई मौका नहीं दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मालरोड को छोड़ शहर के विभिन्न क्षेत्रां में लंढौर मार्ग, कंपनी बाग, मसूरी झील सहित अन्य स्थान है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी तनमीत सिंह मारवाह, कोतवाल देवेंद्र चौहान, होटल एसोसिएशन के महासचिव अजय भार्गव, व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जगजीत कुकरेजा, सहित बड़ी संख्या में पटरी व्यवसायी मौजूद रहे।

एक सप्ताह का समय दिया

एसडीएम ने कहा कि जो सर्वे किया गया उसकी लिस्ट जारी कर दी गयी है, अगर इसमें कोई आपत्ति होगी तो उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया है। उसके बाद उस पर कोई सुनवाई नहीं होगी। इसके बाद एक और टीवीएस की बैठक होगी उसके बाद विस्थापन का कार्य शुरू किया जायेगा। अभी तक 103 लोगों को पात्र पाया गया है। मालरोड पूरी तरह नो वैंडिग जोन रहेगा ताकि पर्यटक आराम से घूम सके वाहनों का जाम न लगे। इस मौके पर पटरी व्यवसाय से जुड़े लोगों ने अपनी समस्याओं को भी रखा व सुझाव भी दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस ने दिव्यांगों को धरना प्रदर्शन करने से रोका
Next: गढ़ी कैंट, टपकेश्वर, डाकरा में अतिक्रमण के खिलाफ जल्द होगी कार्रवाई

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.