Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • माल रोड बदहाल, अधिकारियों का घेराव करेंगे पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

माल रोड बदहाल, अधिकारियों का घेराव करेंगे पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 10/08/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। अल्मोड़ा की मालरोड में डामरीकरण के दो माह के भीतर ही डामर उखड़ने लगा है और सड़क पर गड्ढे बन गये हैं, जिस पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने आक्रोश व्यक्त करते हुए सोमवार को अधीक्षण अभियंता जल निगम के कार्यालय में उनके घेराव की बात कही है। पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने कहा कि जनवरी माह में माल रोड में जाखन देवी से शिखर होटल तक सीवर लाइन निर्माण का कार्य प्रारम्भ हुआ था जिसको एक माह में पूरा हो जाना था, लेकिन कार्यदायी संस्था जल निगम के द्वारा इस कार्य को पूरा करने में पांच माह का समय लिया गया जिससे पांच माह तक पूरे क्षेत्र के व्यापारी एवं जनता परेशान रही। लगातार आन्दोलनों एवं अनेकों प्रदर्शनों के बाद सीवर का कार्य बमुश्किल पूरा हुआ। कर्नाटक ने कहा कि हैरानी की बात है कि सड़क पर डामरीकरण हुए अभी दो माह का समय भी नहीं हुआ है और सड़क में बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। उन्होंने कहा कि बख्शीखोला में लगातार बड़े बड़े गड्ढे बन रहे हैं जिससे आवासीय भवन को खतरा उत्पन्न हो गया है तथा वाहन चालकों एवं पैदल चलने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि माल रोड में हुए इस घटिया डामरीकरण में गुणवत्ता का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया जिसके लिए स्पष्ट तौर पर कार्यदायी संस्था जल निगम के अधिकारी जिम्मेदार हैं। कर्नाटक ने कहा कि सोमवार को उनका प्रदर्शन मात्र गहरी नींद में सोए हुए जल निगम विभाग के अधिकारियों को जगाने के लिए होगा। इसके बाद भी अधिकारी नहीं जागे तो वो जल निगम के अधीक्षण अभियन्ता के कार्यालय में वे अनिश्चितकाल के लिए आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी जल निगम के आला अधिकारियों की होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा घर-घर जाकर लगाएगी राष्ट्रीय ध्वज
Next: वन विभाग ने 90 टिन लीसा किया जब्त

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.