Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मलिक के बाद अब मोईद को रिमांड पर लेगी पुलिस
  • नैनीताल

मलिक के बाद अब मोईद को रिमांड पर लेगी पुलिस

RNS INDIA NEWS 02/03/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। अब्दुल मलिक की पुलिस रिमांड का दो मार्च को आखिरी दिन है। शनिवार के दिन के कुछ घंटे पुलिस के पास बाकी हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो मलिक से पूछताछ हो चुकी है। रिमांड की अवधि पूरी होने पर मलिक को वापस जेल भेज दिया जाएगा। इसके बाद पुलिस मलिक के बेटे अब्दुल मोईद को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। साथ ही पूछताछ में मलिक और मोईद से मिले जवाबों का मिलान कर मामले में तथ्यों को पुख्ता किया जाएगा।
बीते सोमवार को पुलिस ने हल्द्वानी हिंसा के आरोपी मलिक को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की थी। पांच दिन में पुलिस को हिंसा, फंडिंग, संपत्ति सहित कई मुद्दों से जुड़े सवालों के जवाब मलिक से मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने कई अहम साक्ष्य भी जुटा लिए हैं। जिनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। शनिवार शाम करीब चार बजे मलिक को वापस जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। इधर, पुलिस मोईद को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी भी कर रही है। शनिवार को कोर्ट में पुलिस रिमांड की अर्जी लगा सकती है।

मोईद के मददगारों की तलाश शुरू:  वनभूलपुरा हिंसा में मोईद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसके मददगारों की तलाश में जुट गई है। मोईद हिंसा के बाद फरार हो गया था और इस दौरान वह दिल्ली, पंजाब और उसके बाद हिमाचल प्रदेश तक छिपने पहुंचा। यहां तक कि दिल्ली में उसके ठिकानों पर कड़ी निगरानी रखने के बाद भी उसके करीबी लोग पुलिस से बचने के लिए उसे लगातार सचेत कर रहे थे। पुलिस ने फरारी के दौरान उत्तराखंड के बाहर मोईद की मदद करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
रिमांड पर पूछताछ के बाद शनिवार को अब्दुल मलिक कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूछताछ में मलिक से कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जल्द ही मोईद से भी पूछताछ शुरू की जाएगी।    -पीएन मीणा, एसएसपी, नैनीताल।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीकेटीसी कर्मचारियों को दिए निर्देश
Next: जगजीतपुर में युवक पर झोंका फायर, बाल बाल बचा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

पत्नी की हत्या में जेल में बंद अधिवक्ता का मामला दूसरी पीठ सुनेगी

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.