Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मलबा आने से 19 घंटे बंद रहा कालसी चकराता हाईवे
  • देहरादून

मलबा आने से 19 घंटे बंद रहा कालसी चकराता हाईवे

RNS INDIA NEWS 02/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। समूचे जौनसार बावर की लाइफ लाइन कालसी चकराता स्टेट हाईवे भारी मलबा आने से करीब 19 घंटे तक बंद रहा। लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी की मदद से मलबे को हटाकर यातायात सुचारु किया। दोपहर में बार-बार मोटर मार्ग पत्थर और मिट्टी गिरने से बंद होता रहा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों को यातायात से जोड़ने वाले 26 अन्य मोटर मार्गों पर मलबा आने से यातायात व्यवस्था ठप रहीं।
समूचे जौनसार बावर को जोड़ने वाला कालसी-चकराता स्टेट हाईवे प्रमुख मार्गों में से एक है। इस मार्ग को जौनसार बावर की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। गुरुवार शाम करीब छह बजे कालसी साहिया के बीच हुई बारिश से जजरेट, शंभू की चौकी, चापनू, असनाडी सहित कई जगह पर भारी मलबा आ गया। इससे मार्ग बंद हो गया था, जो शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे खुल सका। मोटर मार्ग बंद होने से सैंकड़ों वाहन जजरेट के पास फंसे रहे। करीब 19 घंटे बाद मार्ग खुलने से यातायात सुचारु हो सका।

यही नहीं क्षेत्र के अधिकांश शिक्षक- शिक्षिकाएं व विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं में काम करने वाले लोग भी देरी से अपने कार्यालय पंहुचे। कई विद्यालयों में तो शिक्षक शिक्षिकाएं पंहुचे ही नहीं। जबकि बच्चे स्कूलों में पंहुचे हुए थे। काफी देर इंतजार करने के बाद बच्चे भी वापस घर चले गए। मोटर मार्ग बंद होने का सबसे ज्यादा नुकसान काश्तकारों को उठाना पड़ा। जिन्हें आधे दामों पर अपनी नगदी फसलों को बेचना पड़ा। स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह चौहान, परम सिंह तोमर, चमन सिंह बिष्ट, इन्दर सिंह, प्रेम सिंह तोमर आदि लोगों का कहना है कि सड़क बंद होने का खामियाजा सीधा काश्तकारों को भुगतना पड़ता है। उधर, लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार ने बताया कि जगह जगह आया बरसाती मलबा हटवाने के लिए दो जेसीबी व दो एलएनटी मशीनें लगानी पड़ी। पत्थर व मिट्टी बार बार आने से मोटर मार्ग बाधित होता रहा। बताया कि मोटर मार्ग को दोपहर तक पूरी तरह से खोल दिया गया।

ये मोटर मार्ग रहे बंद
जौनसार बावर के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले करीब 26 अन्य मोटर मार्गों पर भी मलबा आ गया।इससे यातायात उक्त मार्ग पर दोपहर तक बंद रहा। इनमें विकासनगर क्षेत्र का लांघा मटोगी के अलावा जौनसार बावर के मिंडाल, टिपराड, मरलऊ बडोडा, गोराघाटी मानथात, कोटी कनासर रजाणू, चकराता लाखामंडल, डिरनाड पुरटाड, कालसी चकराता, काहा नेहरा पुनाह, हाइया अलसी, बिजऊ क्वैथा खतार, मुंशी घाटी ध्वैरा, शंभू की चोकी पंजिया, बिसोगलानी जोशी गोथान,शहीद सुरेश तोमर, किमाडी रिखोली, सोडा सरोली, ध्वैरा देऊ, झिटाड, गडोल सकरोल, डिमिच, दमन दसेऊ, लेल्टा मंडोली, डिरनाड, मेघाटू, हरबर्टपुर यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षक दिवस पर आयोजित होंगे भव्य कार्यक्रम, राजभवन एवं सीएम आवास में सम्मानित होंगे उत्कृष्ट शिक्षक
Next: 20 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.