Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • मजदूरों को सुरंग से निकालने का मिशन लगातार 13वें दिन रहा जारी
  • उत्तरकाशी

मजदूरों को सुरंग से निकालने का मिशन लगातार 13वें दिन रहा जारी

RNS INDIA NEWS 24/11/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 41 मजदूरों को सुरंग से निकालने का मिशन लगातार 13वें दिन जारी है। अब भी मजदूर को निकालने के लिए मलबे में 15 मीटर सुराख करके पाइप बिछाने का काम बाकी है। इस बीच नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीएमए) ने इस मिशन को बेहद मुश्किल बताते हुए इसकी तुलना किसी युद्ध से की है।  लेफ्टिनेंट जरनल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिलक्यारा सुरंग को लेकर मीडियो को अपडेट किया। उन्होंने कहा, ‘यह बहुत मुश्किल ऑपरेशन है, बहुत चुनौतीपूर्ण है। यह किसी लड़ाई से कम नहीं है। यह भारत की संतानों को बचाने की जंग है जो पहाड़ों में मेहनत कर रहे हैं। भारत सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई ऐसी चीज ना रहे, कोई संसाधान ऐसा ना बचे कि जिसकी जरूरत हो और उपलब्ध ना हो।’
हसनैन ने कहा कि पाइप की वेल्डिंग के बाद ऑगर का दोबार इस्तेमाल किया जाएगा और इसमें थोड़ा वक्त लगेगा। उन्होंने आगे के मिशन को लेकर कहा, ‘अच्छी बात यह है कि ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार का इस्तेमाल किया गया जो एक कंपनी ने उपलब्ध कराई है। इसकी काबिलियत है कि मलबे में पांच मीटर तक धातु का पता लगा सके। इससे पता चला है कि अगले पांच मीटर में कोई अड़चन नहीं है। उसके बाद फिर रडार से आगे पांच मीटर की जांच की जाएगी। यह बहुत टेक्निकल चीज है, बहुत सावधानी से ऑपरेशन किया जा रहा है।’ उन्होंने मीडिया को इस तरह की ब्रेकिंग ना चलाने की नसीहत दी कि काम पूरा होने ही वाला है।
गौरतलब है सुरंग में करीब 50-60 मीटर तक मलबे का ढेर है, जिसके पीछे 41 मजदूर फंसे हुए हैं। मलबे के बीच ऑगर मशीन के जरिए 900 एमएम की पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इस स्केप टनल के जरिए मजदूरों को निकाला जाएगा। हालांकि, मलबे में लोहे की छड़ होने की वजह से कई बार ऑगर मशीन में खराबी आ चुकी है। गुरुवार को पाइप का एक हिस्सा मुड़ गया था जिसे काटकर निकाला गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती रैली 26 नवंबर से
Next: डीएम ने किया शहर में चल रहे स्मार्ट सिटी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.