Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • ‘छः करोड़ की गाड़ी में हाथ कैसे लगाया’, पर्यटकों ने पुलिस से की अभद्रता
  • नैनीताल

‘छः करोड़ की गाड़ी में हाथ कैसे लगाया’, पर्यटकों ने पुलिस से की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 01/08/2021
rns featured image new

नैनीताल। दिल्ली से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की गाड़ी से पुलिस ने काली पट्टी हटाने को कहा तो पर्यटक पैसों का रोब दिखाने लगे। कार में सवार एक महिला पर्यटक ने गलती स्वीकार करने के बजाय कार की कीमत बताना जरुरी समझा। कहने लगी छह करोङ की कार है, कार पर कैसे हाथ लगा दिया। कार सवार महिला दरोगा से अभद्रता कर धक्का मुक्की पर उतारू हो गए। जब स्थानीय लोगों ने पर्यटकों को समझाया तो पर्यटक स्थानीय लोगों से भी उलझने लगे औऱ हाथापाई पर उतर आए। जिस पर पुलिस ने आर्य नगर कानपुर निवासी शिवम मिश्रा, बसन्त विहार निवासी संदीप व विवेक के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 506, 353, 186 के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन सीज कर लिया।

पुलिस जानकारी के अनुसार माल रोड इंडिंया होटल के समीप थानाध्यक्ष विजय मेहता व अन्य पुलिसकर्मी चैकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान लेम्बोर्गिनी वाहन संख्या एचपी 11 सी 4018 को रोककर महिला दरोगा ने कार पर लगी काली पट्टी को हटाने को कहा तो पर्यटक महिला दरोगा से बहस कर धमकी देने लगे और मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों से भी उलझने लगे। इस दौरान स्थानीय लोगो ने पर्यटकों को समझाया गया तो पर्यटक स्थानीय लोगों से भी हाथापाई करने लगे। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया और पर्यटकों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी कार को सीज कर दिया।
एसओ विजय मेहता ने बताया कि पर्यटकों पर मुकदमा दर्ज कर वाहन सीज कर दिया है। और पर्यटको की सोमवार को कोर्ट में पेशी की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधानसभा उपाध्यक्ष ने विकासखंड भैंसियाछाना में गरीब निर्धन परिवार की महिलाओं को विधायक निधि के 80 चैक किए वितरित
Next: 312 टिन लीसा बरामद, 2 गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.