Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महमूदनगर शंकरपुर में गुलदार की दहशत, ग्रामीण दे रहे सामुहिक रूप से पहरा
  • देहरादून

महमूदनगर शंकरपुर में गुलदार की दहशत, ग्रामीण दे रहे सामुहिक रूप से पहरा

RNS INDIA NEWS 21/05/2023
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर ब्लॉक के महमूदनगर शंकरपुर गांव में आये नयें गुलदार के आतंक से लोग भयभीत हैं। गांव के लोगों में गुलदार को लेकर खौफ बढता जा रहा है। गुलदार रात दिन गांव में चक्कर काट रहा है। गुलदार के भय दहशत में आये ग्रामीण अब अपने परिजनों की रक्षा को लेकर खुद ही लाठी-डंडे उठाकर सामूहिक रूप से गांव में पहरा दे रहे हैं। शनिवार की रात को फिर गुलदार सारा इंडस्ट्री के आसपास दिखाई दिया। पिछले दिनों महमूदनगर शंकरपुर में एक गुलदार आ धमका। हालांकि गुलदार ने अब तक किसी मानव पर हमला नहीं बोला है, लेकिन दो बकरियों को मारकर खा चुका है। गुलदार लगातार गांव में चहलकदमी कर रहा है। सुबह से लेकर रात दिन लगातार गांव में गुलदार चक्कर काट रहा है। जिसके चलते महमूदनगर शंकरपुर गांव के लोग गुलदार के आतंक के साये में जीने को मजबूर हैं। वन विभाग लगातार गश्त कर रहा है और दो पिंजरे गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में लगाये हैं। अभी गुलदार पिंजरे में कैद तो नहीं हुआ है। ग्रामीणों की मानें तो शनिवार देर रात को गुलदार महमूदनगर जाने वाले रास्ते पर सारा इंडस्ट्री के पास चहलकदमी करते हुए दिखाई दिया। जिसके बाद पूरे महमूदनगर शंकरपुर गांव के लोग अपने परिजनों की रक्षा के लिए लाठी डंडों को लेकर सड़क पर उतर आये। पूरी रात भर गांव के लोग एकत्रित होकर सामुहिक रूप से लाठी डंडों को हाथ में लेकर गांव में पहरेदारी करते रहे। रेंज अधिकारी मुकेश कुमार का कहना है कि गुलदार लगातार गांव में चहलकदमी कर रहा है। गुलदार से सतर्क रहने के लिए वनकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। पिंजरे लगाये गये हैं कहा कि कोशिश कर रहे हैं कि गुलदार पिंजरे में कैद हो जाये। जिससे लोगों को दहशत मुक्त किया जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन दिवसीय पंचकर्म कार्यक्रम का हुआ समापन
Next: कारोबारी के घर से आठ लाख के जेवरात चोरी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.