Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जूट बैग निर्माण प्रशिक्षण शिविर शुरू, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित
  • अल्मोड़ा

जूट बैग निर्माण प्रशिक्षण शिविर शुरू, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

RNS INDIA NEWS 18/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। मोहन उप्रेती लोक संस्कृति, कला एवं विज्ञान शोध समिति और उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के मानसखंड साइंस सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे 25 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अगले चरण में सोमवार को जूट बैग निर्माण प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। नगर निगम सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने महिलाओं से संवाद किया और उन्हें जूट बैग निर्माण के जरिए स्वरोजगार की संभावनाओं पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के लिए आगे आएं और इस तरह के प्रशिक्षण को अवसर के रूप में लें। प्रशिक्षण की शुरुआत हल्द्वानी से आई प्रशिक्षिका मंजु राणा ने की। उन्होंने प्रतिभागी महिलाओं को जूट की मशीनों से परिचित कराया और बैग निर्माण की तकनीकी जानकारी देने के साथ ही इस कार्य से जुड़ी संभावनाओं और लाभों पर विस्तार से चर्चा की। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की मिशन मैनेजर शांता गुरुरानी ने महिलाओं से प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की। समिति के सचिव कमल पांडे ने संस्था की ओर से चलाए जा रहे स्वरोजगारपरक प्रयासों की जानकारी दी और महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। संस्था के अध्यक्ष हेमंत कुमार जोशी ने बताया कि समिति की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर इस वर्ष को रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत वर्ष भर महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाले विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जूट बैग प्रशिक्षण में कुल 20 महिलाएं पांच दिनों तक प्रशिक्षण लेंगी। आगे के चरणों में पीरूल से कोयला बनाना जैसे व्यावहारिक प्रशिक्षण भी शामिल किए जाएंगे। इस अवसर पर संस्था से जुड़ी नमिता टम्टा और काजल बिष्ट भी मौजूद रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध वसूली बंद करने की मांग को लेकर सीएनजी टेम्पो चालकों का प्रदर्शन
Next: जागेश्वर धाम पहुंचे लोनिवि सचिव, मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.