Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महिलाओं के हाथ में पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन की कमान
  • देहरादून

महिलाओं के हाथ में पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन की कमान

RNS INDIA NEWS 14/01/2024
rns featured image new

– राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन की महिला विंग का हुआ गठन
– उर्मिला द्विवेदी को महिला प्रकोष्ठ के प्रांतीय अध्यक्ष की दी गई जिम्मेदारी

देहरादून(आरएनएस)। पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन की मुहिम की कमान अब महिला कर्मचारी संभालेंगी। इसके लिए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन की महिला विंग की स्थापना कर दी गई है। उर्मिला द्विवेदी को पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन महिला विंग की प्रांतीय अध्यक्ष की कमान सौंप दी है। एनएमओपीएस ने आगामी आंदोलन की रणनीति भी जारी कर दी है।  संगठन कार्यालय में रविवार को हुई बैठक में महिला विंग के अध्यक्ष पद पर उर्मिला द्विवेदी के नाम पर मुहर लगाई गई। सोशल मीडिया पर संगठन की गतिविधियों को प्रचारित करने को अजीत चौहान को प्रांतीय आईटी सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में तय हुआ कि संगठन को मजबूत बनाने को एक प्रांतीय अनुशासन समिति का गठन किया जाएगा। इसमें हर जिले से एक एक सदस्य को नामित किया जाएगा।
अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने कहा कि प्रांतीय महामंत्री और कोषाध्यक्ष के नेतृत्व में यह अनुशासन समिति काम करेगी। संगठन आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान जिला और जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर चलाएगी। संगठन पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई को और तेज करेगा। आंदोलन को जनता के बीच ले जाकर जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा। प्रांतीय महामंत्री मुकेश रतूड़ी ने संगठन को मजबूत करने को ब्लॉक स्तर पर सदस्यता समिति बनाने का निर्देश दिया। लोकसभा चुनाव से पहले आंदोलन को तेज किया जाएगा।
बैठक में शांतुन शर्मा, जगमोहन सिंह रावत, हर्षवर्धन जमलोकी, सूर्य सिंह पंवार, मनोज अवस्थी, मदन बर्त्वाल, मीनाक्षी कीर्ति, क्रांतिकारी कौर, मोहन सिंह रावत, महिपाल सिंह चौहान, एसएस राणा, हरेन्द्र रावल, विजेन्द्र लुंठी, अनिल कोटनाला, अनूप जदली, भूपाल चिलवाल, गणेश भंडारी, मनोज जोशी, धीरेन्द्र पाठक, प्रकाश तड़ागी, गोविंद सिंह मेहता, हेमलता कजालिया, अनिल सिंह पंवार, भूपेंद्र सिंह, उत्तम राणा, अजीत चौहान, विकास कुमार शर्मा, सुखदेव सैनी, सदाशिव भास्कर, सतेन्द्र कुमार, मनोज अवस्थी, कीर्ति भट्ट, चेतन प्रसाद कोठारी, पुष्कर राज बहुगुणा, वीरपाल खरोला, गंगेश्वर परमार, दीपक राठौर, अमित जोशी, ललित सिंह धपोला, प्रमोद कैन्तुरा, संतोष गडोई, जय प्रकाश, प्रमोद कुमार, उर्मिला दि्वेदी, रूचि पैन्यूली मौजूद रहे।

जिलों में 11 फरवरी को आंदोलन
बैठक में तय हुआ कि 11 फरवरी को सभी जिला मुख्यालय में धरना दिया जाएगा। इसमें जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी शामिल होंगी। सभी पदाधिकारी अपने घरों और अपने रिश्तेदारों के घरों पर वोट फॉर ओपीएस अभियान का पोस्टर लगाएंगे। इस पोस्टर अभियान को प्रदेश स्तर पर चलाया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
Next: एमबीबीएस कर रहे बेटे के गैंगरेप में फंसने का झांसा दे 5.75 लाख ठगे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.