Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महिला से छेड़छाड़ और गाली-गलौज में मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

महिला से छेड़छाड़ और गाली-गलौज में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 05/06/2023
rns featured image new

विकासनगर। बीते रविवार की देर रात को मनचले ने एक महिला के साथ छेड़खानी कर अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ गाली-गलौज भी की। जिससे महिला पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने विकासनगर चौकी पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा काटा। पुलिस के आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और गाली गलौज का मुकदमा दर्ज करने के बाद लोग शांत हुए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रविवार देर रात एक महिला जैन सरिया वाली गली में जूस की दुकान के पास किसी कार्यवश खड़ी थी। तभी वहां से गुजर रहे व्यक्ति ने महिला का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। अश्लील हरकते करने पर महिला ने विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज करने लगा। जिस पर महिला ने शोर मचा दिया। जिसके बाद महिला लोगों के साथ विकासनगर चौकी पहुंच गयी। मामले को लेकर लोगों ने चौकी में जमकर हंगामा किया। लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। किसी तरह से पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया और कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेजा। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। एसएसआई विकासनगर कोतवाली भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी को नोटिस जारी किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीआरडी जवान के घर से चार लाख के जेवर चोरी
Next: राशिफल 06 जून

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.