Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • इस महिला ने कहा, इंटरनेट नहीं होता तो मां नहीं बन सकती थी
  • अंतरराष्ट्रीय

इस महिला ने कहा, इंटरनेट नहीं होता तो मां नहीं बन सकती थी

RNS INDIA NEWS 24/09/2021
default featured image

नई दिल्ली। आज के इस दौर में जहां दुनियाभर की चीज़ें ऑनलाइन उपलब्ध हो जाती हैं, वहीं इंग्लैंड की एक महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है जिसे उन्होंने ‘ऑनलाइन बेबी’ और ‘मिरेकल बेबी’ कहा है। यह बात है इंग्लैंड के नन्थॉर्प में रहने वाली 33 साल की Stephanie Taylor की जिन्होंने कुछ समय पहले एक बेटी को जन्म दिया। पर इसमें अलग और नई बात यह है कि इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन स्पर्म खरीदा और बच्ची को जन्म दिया।
Stephanie के इससे पहले उनके एक्स-पार्टनर से एक 5 साल का बेटा है जिसका नाम Frankie है। Stephanie दूसरी बार मां बनना चाहती थी पर अब वो और उनका पार्टनर साथ नहीं हैं। साथ ही Stephanie को यह भी पता था कि प्राइवेट फर्टिलिटी की कीमत बहुत ज़्यादा होती है। ऐसे में उन्हें लगा कि उनकी दूसरी बार मां बनने की इच्छा कभी पूरी नहीं होगी।
Stephanie की एक दोस्त ने उन्हें Just A Baby App के बारे में बताया। इस ऐप से Stephanie ने ऑनलाइन स्पर्म खरीदा और कुछ ही हफ्तों में उन्हें उसकी घर बैठे डिलीवरी मिल गई। इसके बाद उन्होंने ई-कॉमर्स वेबसाइट ईबे (eBay) से एक इनसेमिनेश किट खरीदा और यूट्यूब पर देखकर इसे इस्तेमाल करना सीख लिया। इसका इस्तेमाल करने के 2 हफ्ते बाद ही वो प्रेग्नेंट हो गई और 9 महीने बाद उन्होंने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने Eden रखा। उन्होंने अपनी बेटी को ‘ऑनलाइन बेबी’ और ‘मिरेकल बेबी’ भी कहा। Stephanie ने बताया कि अगर उनको इन्टरनेट की जानकारी नहीं होती तो वो कभी भी दूसरी बार मां नहीं बन पाती।                 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी पर क्या है सरकार की सोच और स्थिति
Next: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम दिसंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य

Related Post

default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने की नृशंसता की हद पार, हिंदू युवक की हत्या कर शव को जलाया

RNS INDIA NEWS 19/12/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.