Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महिला कृषकों के लिए आयोजित हुआ दो दिवसीय चारा एवं साइलज प्रशिक्षण
  • अल्मोड़ा

महिला कृषकों के लिए आयोजित हुआ दो दिवसीय चारा एवं साइलज प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 20/09/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा के निर्देश पर विकासखंड लमगड़ा की तीन सहकारिताओं—गौरा देवी स्वायत्त सहकारिता शहरफाटक, एकता स्वायत्त सहकारिता सिरसौड़ा और विकास स्वायत्त सहकारिता ढौरा—की 20-20 महिला कृषकों को दो दिवसीय चारा एवं साइलज प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना अल्मोड़ा की ओर से राजकीय चारा प्रक्षेत्र भैसवाड़ा फार्म में आयोजित किया गया। शुक्रवार एवं शनिवार को आयोजित प्रशिक्षण में महिला कृषकों को पशुओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाले चारे के महत्व और उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने चारा बनाने की विधि का विस्तार से प्रदर्शन किया। साथ ही पशुओं की बेहतर नस्ल, उनकी देखभाल, बीमारियां और बीमा जैसी उपयोगी जानकारियां भी साझा की गईं। प्रशिक्षण के दौरान महिला कृषकों को चारा फार्म का निरीक्षण भी कराया गया, जहां उन्होंने पशुओं के लिए उगाई जा रही विभिन्न किस्म की पौष्टिक घासों को देखा। कार्यक्रम में उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी ओ.पी. आर्या, वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी भैसवाड़ा फार्म दीपाली लालवानी, पशुचिकित्साधिकारी कमल दुर्गापाल, पशुपालन विभाग से आर.एन. मौर्य, ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना से जिला सहायक प्रबंधक गोपाल दत्त चबड़वाल और सुनील जोशी, कृषि विज्ञान केंद्र मटेला से अनिल पवार, सहायक विकास अधिकारी उद्यान हेम बिष्ट, जड़ीबूटी शोध संस्था के मास्टर ट्रेनर संतोष बिष्ट, रेशम विभाग के पर्यवेक्षक हिमांशु कांडपाल, रीप परियोजना से मास्टर ट्रेनर त्रिभुवन सिंह असवाल, मूल्यांकन, अनुश्रवण एवं वित्त सहायक सुनीता रावत, आजीविका समन्वयक हरीश चंद्र सनवाल तथा सहकारिता स्टाफ मौजूद रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य शिविर में 234 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Next: मलबे मे दफन थे मां की छाती से लिपटे दोनों बच्चे, मंजर देख रो पड़ी हर आँख

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.