Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • महिला के फोटो किए सोशल मीडिया पर अपलोड
  • हरिद्वार

महिला के फोटो किए सोशल मीडिया पर अपलोड

RNS
RNS INDIA NEWS 06/12/2020
rns featured image new

हरिद्वार। लिव इन रिलेशनशिप तोडऩे पर युवक ने महिला को बदनाम करने की नीयत से पुरानी फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। आरोप है कि इससे महिला के शादीशुदा जीवन पर संकट आ गया। आरोप है कि युवक के साथ उनके परिवार वालों ने भी महिला को परेशान किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने युवक समेत उसके छह रिश्तेदारों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कनखल निवासी महिला ने शिकायत कर बताया कि सोशल साइट के जरिये कुछ समय पहले उसकी मुलाकात राजीव पुत्र उग्रसैनी निवासी खुर्दे हांसी हिसार हरियाणा से हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस बीच महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। आरोप है कि राजीव के परिवार वालों के भडक़ाने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद महिला ने बीते साल 2019 में एसएसपी को शिकायत की। 12 दिसंबर वर्ष 2019 को दोनों के बीच एक लिखित समझौता हुआ कि दोनों अलग हो जाएंगे और फिर किसी से कोई मतलब नहीं रहेगा। कुछ समय बाद महिला ने शादी कर ली। राजीव वीडियो एडीटिंग का कार्य करता था। महिला ने आरोप लगाया कि उसके जीवन को बर्बाद करने के लिए राजीव ने उसकी फोटो और वीडियो एडीटिंग कर अपनी और एक फेक आईडी से सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। जिससे महिला के वैवाहिक जीवन पर संकट पैदा हो गया। महिला ने इसकी शिकायत कनखल थाने में की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला ने कोर्ट में शिकायत की। रविवार को पुलिस ने महिला की शिकायत पर राजीव सैनी और उसके पिता उग्रसैन, माता कौशल, भाई रामअवतार निवासीगण हिसार हांसी हरियाणा, विशाल पुत्र चरण सुषमा पत्नी चरण सिंह निवासीगण नगीना बिजनौर, यूपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि कनखल एसओ शंकर सिंह बिष्ट ने की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएमसी की ट्रेनिंग पर उठे सवाल
Next: सनातन धर्म मंदिर के गोदाम में लगी आग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.