Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महिला के खिलाफ हत्या के प्रयास में केस दर्ज
  • देहरादून

महिला के खिलाफ हत्या के प्रयास में केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 10/11/2021
rns featured image new

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र में अंतर्गत मेहूंवाला खालासा निवासी एक ग्रामीण ने एक महिला के खिलाफ हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।आरोप है कि महिला ने रसगुल्ले में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सलीम पुत्र इदरीश निवासी मेहूंवाला खालसा ने विकासनगर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। सलीम ने बताया कि हाल में उसकी बेटी सलमा अंसारी निवासी अंबाडी के पति शहनवाज की मौत हुई है। वह चार नवंबर को अपनी बेटी को मिलने के लिए उसकी ससुराल गया था। तभी बेटी की जेठानी तरन्नुम पत्नी समीर अंसारी निवासी अंबाडी उसे मिली थी। आरोप है कि जहां तरन्नुम उसे अपने घर में चाय पिलाने के बहाने ले गयी। तब तरन्नुम ने उसे एक रसगुल्ला खाने को दिया। जैसे ही रसगुल्ला सलीम ने उठाया तो रसगुल्ला खुला हुआ और हाथ से दबाया हुआ था। सलीम ने देखा की रसगुल्ले के अंदर कोई चमकीला पदार्थ भरा था। बताया कि सलीम ने रसगुल्ला हाथ से दबाया और वहां से चल दिया। तब तरन्नुम ने उससे रसगुल्ला वापस छीनने का प्रयास किया और उसके साथ हाथापाई की। सलीम का दावा है कि इस मामले में पांच नवंबर को तरन्नुम ने अपने उक्त कृत्य के लिए लिखकर भी दिया है। कोतवाल प्रदीप सिंह बिष्ट ने बताया कि इस मामले में तरन्नुम के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे के 240 कैप्सूल के साथ एक गिरफ्तार
Next: घर-घर भाजपा अभियान के तहत विधायक चौहान ने किया ग्रामीणों से संपर्क

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.