Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में तीन शिकायतों पर सुनवाई
  • अल्मोड़ा

महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में तीन शिकायतों पर सुनवाई

RNS INDIA NEWS 11/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग के ‘आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला आयोग की सदस्य उर्मिला जोशी और रचना जोशी ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान आयोग की सदस्यों ने महिलाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान आयोग को तीन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, संपत्ति विवाद तथा अन्य सामाजिक विषयों से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा की गई। आयोग की सदस्यों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना आयोग की प्राथमिकता है। उन्होंने महिलाओं से किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में निःसंकोच शिकायत दर्ज कराने की अपील की, ताकि समयबद्ध तरीके से समाधान किया जा सके। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी प्रावधानों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस दौरान जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार पंत, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीताम्बर प्रसाद, पुलिस विभाग के प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएलजी बैठक में किरायेदार सत्यापन, नशा उन्मूलन और साइबर अपराध पर दी जानकारी
Next: फायर सीजन को देखते हुए फायर सर्विस अलर्ट, हाइड्रेंट स्थलों का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, लोगों की समस्याओं का हुआ निस्तारण

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला पुलिस ने महिलाओं और युवाओं को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन
  • ताड़ीखेत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, लोगों की समस्याओं का हुआ निस्तारण
  • महिला पुलिस ने महिलाओं और युवाओं को किया जागरूक
  • नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • जंगल में भटकी महिला को पुलिस ने सकुशल किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.