Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महिला अपराधों पर रोक के लिए शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
  • देहरादून

महिला अपराधों पर रोक के लिए शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

RNS INDIA NEWS 19/09/2021
rns featured image new

विकासनगर। देश भर में महिलाओं के प्रति हो रही हिंसक घटनाओं पर रोक लगाने और महिला हिंसा के मामलों में चल रही कानूनी प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए विकासनगर ब्रिगेड की ओर से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। हस्ताक्षर अभियान में शामिल ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने बताया कि महिलाओं के साथ ही हो रही हिंसक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कानून बनाया जाना जरूरी है। देश में दिन प्रतिदिन इस तरह की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। महिलाएं भी घरों से बाहर निकलने में कतरा रही हैं। कहा कि एक ओर सरकार महिला सशक्तीकरण के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर कामकाजी महिलाएं अपने कार्यस्थल पर भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। इसका कारण महिला हिंसा से संबंधित कानूनों का लचीला होना है। बलात्कार की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जरूरी है कानूनी प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। कहा कि बलात्कार की घटना को गैर जमानती अपराध घोषित करते हुए इसके लिए मृत्युदंड का प्रावधान किया जाना चाहिए। इसके साथ ही ऐसे जघन्य अपराधों के लिए प्रत्येक जिले में एक महिला अदालत का गठन किया जाना चाहिए। इन अदालतों में चौदह दिनों में सुनवाई पूरी करने की व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। इसके साथ ही महिलाओं अपराधों की रोकथाम के लिए पंचायत स्तर महिला आयोग के गठन की व्यवस्था होनी चाहिए। ब्रिगेड कार्यकर्ताओं ने बताया कि लाखों लोगों के हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा। अभियान में विरेंद्र नेगी, शुभम सकलानी, हिमांशु सहगल, सूरज भट्ट, मुकेश पसपोला, सागर शर्मा, जयप्रकाश धीमान, हिमांशु कश्यप आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन क्षेत्राधिकार आवास खस्ताहाल, कभी भी हो सकता है ध्वस्त
Next: अवैध रूप से लगे होर्डिंग, बैनर व पोस्टर हटाए

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.