Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महिला अपराधों पर आयोग सख्त, पुलिस को दिए कड़े निर्देश
  • देहरादून

महिला अपराधों पर आयोग सख्त, पुलिस को दिए कड़े निर्देश

RNS INDIA NEWS 02/12/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। राज्य के अलग अलग इलाकों में महिलाओं के साथ हुए अपराधों पर महिला आयोग सख्त हो गया है। आयोग ने कुछ मामलों में कड़ी कार्रवाई के निर्देश पुलिस प्रशासन को दिए हैं। चकराता क्षेत्र में गर्भवती महिला से दुष्कर्म की घटना सामने आने पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने खुद संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले को राजस्व पुलिस से तुरंत रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर करने के निर्देश दिए। अध्यक्ष ने जिलाधिकारी और एसपी देहात को त्वरित व कठोर कार्रवाई करने को कहा। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि महिला कि अस्मिता पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पीड़िता की सुरक्षा और चिकित्सा उपचार के लिए भी आदेश जारी किए गए हैं। आयोग ने पूरे मामले की मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। वहीं बेरीनाग महाविद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपों और आरोपी प्राध्यापक का वीडियो वायरल होने के बाद भी आयोग ने तत्काल कार्रवाई को कहा है। आयोग अध्यक्ष ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को फोन पर त्वरित, प्रभावी और कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं की गरिमा और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। महाविद्यालय प्रशासन ने पीड़िता को सुरक्षा और सहयोग प्रदान करने की बात कही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीडीओ शाह ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा की
Next: कांग्रेस ने 2003 व 2025 की विधानसभा वार वोटर लिस्ट मांगी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.