Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस ने 2003 व 2025 की विधानसभा वार वोटर लिस्ट मांगी
  • देहरादून

कांग्रेस ने 2003 व 2025 की विधानसभा वार वोटर लिस्ट मांगी

RNS INDIA NEWS 02/12/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। कांग्रेस ने एसआईआर को लेकर आयोजित बैठक में 2003 व 2025 की विधानसभा वार वोटर लिस्ट उपलब्ध कराने की मांग प्रशासन से की है। सीडीओ व उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों व पदाधिकारियों को आगामी विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, महत्वपूर्ण तिथियों, मतदाता सूची के अद्यतन की प्रक्रिया तथा बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) की नियुक्ति एवं नामांकन से संबंधित आवश्यक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि प्रत्येक बूथ पर समयबद्ध रूप से बीएलए-2 की नियुक्ति सुनिश्चित करें। नियुक्त एजेंटों का विवरण निर्धारित प्रारूप में निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं।मतदाता सूची के सही एवं त्रुटिरहित पुनरीक्षण में प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। नये मतदाताओं के पंजीकरण, मृतक/स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन आदि में बीएलए-2 की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाए। बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पीसी त्रिपाठी , बीजेपी से अरविंद कुमार जैन, आरएस परिहार व सिंह रावत, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह पाल वसलीम अहमद, बसपा से सत्येंद्र चोपड़ा, सीपीआई (एम) से अनंत आकाश व लेखराज, सीपीएम से भगत सिंह पयाल आदि उपस्थित रहे।

चौदह दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली
गोगी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की एसआईआर के नाम पर धांधली व वोट चोरी के खिलाफ चौदह दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली है। इसे लेकर महानगर देहरादून कांग्रेस द्वारा आयोजित बैठक में रणनीति तैयार की गई।कहा कि राज्य में एसआईआर कराने वाली इलेक्शन कमीशन की मशीनरी चाहे वह बीएलओ हों या कोई अधिकारी, कांग्रेस किसी भी कीमत पर किसी वाजिब वोटर का नाम वोटर लिस्ट से काटने नहीं देगी। इसी तरह किसी भी फर्जी वोटर के नाम को जुड़ने नहीं देगी। चाहे इसके लिए बीएलओ से लेकर चुनाव आयोग अधिकारियों का घेराव ही क्यों ना करना पड़े। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि एसआईआर से पार्टी कार्यकर्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है किन्तु सतर्क व संगठित हो कर एसआईआर के दौरान बीएलओ के साथ हर एक मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में शामिल हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला अपराधों पर आयोग सख्त, पुलिस को दिए कड़े निर्देश
Next: पौड़ी के पांच दिव्यांगजनों को मिलेगा पुरस्कार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.