Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड सरकार के तीन वर्ष पूरे, विकास को मिली नई दिशा: महेश नयाल
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड सरकार के तीन वर्ष पूरे, विकास को मिली नई दिशा: महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 20/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर 22 से 25 मार्च तक राज्यभर में जन सेवा थीम पर बहुद्देश्यीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 22 मार्च को अल्मोड़ा से इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि सरकार ने बीते तीन वर्षों में प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए कई साहसिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है। प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया। इसके अलावा, भू-कानून समेत कई अहम नीतियां प्रदेश में सुशासन और सुरक्षा को मजबूती देने वाली साबित हुई हैं। नयाल ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में कनेक्टिविटी को मजबूत किया गया, जिससे पिछले तीन वर्षों में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त वृद्धि हुई है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी बने। सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे जन सेवा शिविर जनता की सेवा और समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की नीति पर चलते हुए सरकार ने जनहितैषी योजनाओं को जमीन पर उतारा है। नयाल ने अल्मोड़ा में इस कार्यक्रम की शुरुआत को गर्व का विषय बताया और इसे सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निर्माणाधीन सैन्य धाम को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल
Next: अल्मोड़ा के प्रवेश द्वार पर स्थित मदिरा की दुकान हटाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.