Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा के प्रवेश द्वार पर स्थित मदिरा की दुकान हटाने की मांग
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के प्रवेश द्वार पर स्थित मदिरा की दुकान हटाने की मांग

RNS INDIA NEWS 20/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर के प्रवेश द्वार करबला स्थित स्वामी विवेकानंद द्वार के समीप संचालित मदिरा की उप दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने इस दुकान की मौजूदगी को शहर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान पर धब्बा करार दिया। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि अल्मोड़ा अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। स्वामी विवेकानंद जैसी महान विभूति ने यहां साधना की थी और उनकी यात्रा भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। नगरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया था, और उन्होंने अपना पहला भाषण रघुनाथ मंदिर की सीढ़ियों पर दिया था। ऐसे ऐतिहासिक स्थल के समीप मदिरा की दुकान का संचालन शहर की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है। पार्षदों ने कहा कि अल्मोड़ा नगर के प्रवेश द्वार पर स्थित यह दुकान न केवल सांस्कृतिक मूल्यों के खिलाफ है, बल्कि इससे नगर की पौराणिकता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। नगरवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद वैभव पांडेय, अनूप भारती, विकास कुमार, मधु बिष्ट, चंचल दुर्गापाल, भूपेंद्र जोशी, हेम तिवारी, गुंजन सिंह चम्याल, प्रदीप कुमार आदि पार्षद उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड सरकार के तीन वर्ष पूरे, विकास को मिली नई दिशा: महेश नयाल
Next: कृषि में आधुनिक तकनीक के साथ परंपरागत खेती का बढ़ावा दिया जाए

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.