Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महाविद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती लिखित परीक्षा के जरिए हो
  • देहरादून

महाविद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती लिखित परीक्षा के जरिए हो

RNS INDIA NEWS 07/02/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।    यमुनोत्री के निर्दलीय विधायक संजय डोभाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को ज्ञापन देकर अशासकीय महाविद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के जरिये होनी चाहिए। डोभाल ने कहा कि उत्तराखंड में असाशकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती एपीआई (एकेडमिक परफॉर्मेंस इंडिकेटर्स) स्कोर के माध्यम से चल रही है। साथ ही अन्य कई महाविद्यालयों में भी असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर एपीआई प्रणाली से भरा जाना प्रस्तावित है। कहा कि राज्य के अशासकीय महाविद्यालयों में 300 से ज्यादा असिस्टेंट प्रोफेसर के पद रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कई योग्य अभ्यर्थी नेट और सेट पास कर इन महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर सिर्फ़ इसलिए आवेदन करने से वंचित हो जाते हैं क्योंकि उनके पास पीएचडी डिग्री नहीं है। राज्य के बहुत कम विश्वविद्यालय वर्तमान में पीएचडी करवा रहे हैं। ऐसे में यूजीसी रेगुलेशन 2018 के अनुसार एपीआई की बाध्यता न होने के बावजूद लिखित परीक्षा के स्थान पर एपीआई आधारित केवल साक्षात्कार के माध्यम से समूह क के इन पदों पर भर्ती करने से योग्य अभ्यर्थी वंचित हो जाते हैं। डोभाल ने कहा कि पड़ोसी राज्य यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के जरिए कराए जाते हैं। जिसमें लिखित परीक्षा 200 व साक्षात्कार के 30 अंक शामिल हैं। उन्होंने इसी तर्ज पर राज्य लोक सेवा आयोग से परीक्षा व साक्षात्कार कराने की मांग की है। इससे पारदर्शिता भी सामने आएगी और अभ्यर्थियों के साथ उचित इंसाफ होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला कांग्रेस ने बढ़ते महिला अपराध पर साधा निशाना
Next: मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बूथवार बने रणनीति

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.