Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • महाशिवरात्रि पर होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख तय
  • रुद्रप्रयाग

महाशिवरात्रि पर होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख तय

RNS INDIA NEWS 01/03/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर आज ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में बाबा केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि तय की जाएगी। आज प्रातः चार बजे से ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का महाभिषेक प्रारंभ होगा। दिनभर भक्तों द्वारा अभिषेक के साथ विशेष पूजाएं सम्पन्न की जाएंगी। तत्पश्चात सांयकालीन आरती के बाद रात्रि में साढ़े आठ बजे से चार प्रहरों की पूजा प्रारंभ की जाएगी। ओंकारेश्वर मंदिर को आठ कुंतल फूलों से सजाया गया है। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भगवान के अभिषेक के लिए पहुंचते हैं। आज प्रातः 11 बजे केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में मंदिर समिति के अध्यक्ष, पुजारियों, आचार्य वेदपाठियों, स्थानीय हक-हकूकधारियों, कर्मचारियों और भक्तों की उपस्थिति में दिन तय किया जाएगा।

पौराणिक परंपरा के अनुसार महाशिवरात्रि के पर्व पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शीतकालीन पूजा स्थल ओंकारेश्वर मंदिर (उषामठ) में दिन तय किया जाता है। इस अवसर पर रावल केदारनाथ की मौजूदगी में आचार्यगणों द्वारा पूजा अर्चना के साथ वेद मन्त्रोचारण किया जाता है। जिसके बाद आचार्यगणों द्वारा स्थानीय हक-हकूकधारी की उपस्थिति में पंचांग गणना के द्वारा शुभ महूर्त निकाला जाता है। सभी पौराणिक परम्पराओं के निर्वहन के साथ दिन तय करते समय ओंकारेश्वर मंदिर में भैरवनाथ पूजा के लिए दिन,डोली प्रस्थान के लिए मुहूर्त एवं दिन, केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का दिन, मुहूर्त व समय, धाम में भैरवनाथ मंदिर के कपाट खुलने के लिए मुहूर्त एवं दिन को प्रमुखता के साथ पंचाग गणना में देखा जाता है। जिसके बाद संस्कृत भाषा में दिन पट्टा (लग्न पत्रिका) तैयार किया जाता है जिसमें सभी परम्पराओं के दिन, मुहूर्त, समय व तिथि को लिखा जाता है। इसके बाद इन सभी प्रक्रियाओं के बाद दिन पट्टे में लिखी गई जानकारियों को आचार्यगणों द्वारा पढ़कर सभी को जानकारी दी जाती है।
इस दौरान मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, पुजारीगण, आचार्य वेदपाठी गण, स्थानीय हक-हकूकधारी व श्रद्धालु मौजूद रहेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 01 मार्च
Next: टायर बदल रहे ट्रक ड्राइवर समेत 2 की सड़क हादसे में मौत

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

चारधाम यात्रा: घोड़ा-खच्चरों के संचालन के लिए नई SOP, पीटने और तेज दौड़ाने पर रोक, ये गतिविधियां प्रतिबंधित

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.