Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • महाराष्ट्र
  • महाराष्ट्र में 15 जून तक बढ़े कोरोना संबंधी प्रतिबंध
  • महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में 15 जून तक बढ़े कोरोना संबंधी प्रतिबंध

RNS INDIA NEWS 31/05/2021
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)। महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना महामारी संबंधी प्रतिबंधों की अवधि 15 जून तक बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बीती रात कहा कि राज्य में कोविड प्रतिबंध 15 जून तक बढ़ा दिए गए हैं। श्री ठाकरे ने राज्य में रिकवरी दर में वृद्धि और मृत्यु दर में काफी कमी आने पर नागरिकों और प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हालांकि संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, जो एक बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि वायरस का रूप बदल गया है और वह अधिक घातक तथा तेजी से फैलने वाला बन गया है। अब रोगियों के स्वस्थ होने में भी अधिक समय लग रहा है।
ठाकरे ने कहा कि ‘माझे कुटुम्ब माझी जबाबदारीÓ और ‘मी जबाबदारÓ पहल की मदद से महामारी पर अंकुश लगाने में काफी मदद मिली। उन्होंने राज्य के लोगों से अपील की वे अपने गांव को कोरोना मुक्त रखने के लिए अब नयी पहल ‘कोरोना मुक्त गांवÓ शुरू करें।
उन्होंने तीन कोरोनामुक्त गांवों का उदाहरण भी दिया जिनमें एक अहमदनगर जिले का गांव हिवारेबाजार और सोलापुर जिले के दो गांव हैं।
नगर पालिका और जिले में कोरोना संक्रमण की दर और ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता को देखते हुए हालांकि ‘ब्रेक द चेनÓ आदेश हर जगह समान रूप से लागू नहीं किया गया है।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि राज्य सरकार ऐसे अनाथ बच्चों के लिए नयी कल्याणकारी योजना शुरू कर रही है जो अपने माता-पिता को कोरोना के कारण खो चुके हैं। सरकार इन बच्चों की देखभाल करेंगी। उन्होंने राज्य के लोगों से आग्रह किया कि वे कोविड की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए अपने बच्चों का खयाल रखें और हमेशा मास्क पहनने सहित बार-बार हाथ साफ करने और सामाजिक दूरी के नियम का भी पालन करें।
ठाकरे ने बताया कि राज्य सरकार 18-44 आयु वर्ग के लिए वैक्सीन खरीदने को तैयार है। वैक्सीन की कमी के कारण हालांकि इसे कुछ समय के लिए रोक दिया गया था लेकिन आने वाले दिनों में यह शुरू कर दिया जाएगा। इस बीच, महाराष्ट्र में रविवार को लगभग तीन महीने के बाद कोरोना संक्रमण के 20,000 से कम नये मामले सामने आये। राज्य में संक्रमण के 18,600 नये मामले दर्ज किए, जिससे कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2,71,801 हो गयी। इसके अलावा कोरोना से 402 लोगों की मौत हुई जिससे मृतकों की कुल संख्या 94,844 हो गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तेलंगाना में नौ जून तक बढ़ा लॉकडाउन
Next: बिहार में 8 जून तक बढ़ा लॉकडाउन

Related Post

rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से किया हमला

RNS INDIA NEWS 16/01/2025 0
rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय

भान्जी की शादी से नाराज मामा ने मिलाया बारातियों के खाने में जहर

RNS INDIA NEWS 08/01/2025 0
rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय

किसानों का कर्ज माफ…25 लाख युवाओं को रोजगार, गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र

RNS INDIA NEWS 10/11/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.