Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • महाराष्ट्र के बोइसर में भीषण आग में पेंट-रसायन फैक्टरी हुई खाक
  • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय

महाराष्ट्र के बोइसर में भीषण आग में पेंट-रसायन फैक्टरी हुई खाक

RNS INDIA NEWS 11/09/2021
rns featured image new

पालघर (आरएनएस)। महाराष्ट्र के पालघर जिले में बोइसर में औद्योगिक क्षेत्र में बीती देर रात लगी भीषण आग में रसायन एवं पेंट बनाने वाली एक फैक्टरी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख, विवेकानंद कदम ने बताया कि बोइसर के तारापुर एमआईडीसी में स्थित इस फैक्टरी में देर रात करीब दो बजे लगी आग में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया, यह भीषण आग थी और दूर से ही लपटें नजर आ रहीं थीं। इसके चलते, पेंट भरे कई ड्रमों में विस्फोट हो गया जिससे भयंकर आवाजें सुनी गईं। गणेश चतुर्थी के मौके पर शुक्रवार को छुट्टी होने की वजह से, परिसर में जब विस्फोट हुआ उस वक्त केवल दो सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। एमआईडीसी दमकल केंद्र की तीन गाडिय़ों को मौके पर भेजा गया और करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के अलावा आपदा नियंत्रण प्रकोष्ठ की टीमें और पुलिस भी जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची। कदम ने बताया, प्रशीतन अभियान जारी है। फैक्टरी में आग लगने से इलाके में दुर्गंध फैल गई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जम्मू में नहर में गिरी गाड़ी, तीन लोगों की मौत और एक नवजात लापता
Next: दिल्ली में 18 साल में हुई सबसे ज्यादा बारिश, आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.