Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • महाराष्ट्र
  • महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मुंडे पर रेप का आरोप
  • महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मुंडे पर रेप का आरोप

RNS INDIA NEWS 13/01/2021
rns featured image new

महिला सिंगर ने दर्ज करवाई शिकायत

मुंबई ,13 जनवरी(आरएनएस)। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे पर एक गायिका ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने मुंबई के ओशिवरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दी है। पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दयानंद बांगर ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। गायिका युवती ने धनंजय मुंडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करने पर ट्वीट किया कि अब तक न तो पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है और न ही कोई कार्रवाई की है। गायिका का आरोप है कि वह साल 1997 में अपनी बहन के घर इंदौर गई थी। तब वह 16-17 साल की थी। मुंडे की उनकी बहन करुणा शर्मा के साथ साल 1998 में प्रेम विवाह हुआ था। साल 2006 में जिस समय उसकी बहन डिलीवरी के लिए इंदौर गई थी उस वक्त वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान धनंजय मुंडे रात में उसके घर पर आए और इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि धनंजय मुंडे लगातार उसे बॉलीवुड में लॉन्च कराने का लालच देते रहे और यौन शोषण करते रहे।
इससे पहले राज्य एनसीपी की युवा इकाई के अध्यक्ष महबूब शेख पर दुष्कर्म का आरोप लगा था। यह मामला अभी सुर्खियों में ही था कि एनसीपी नेता मुंडे भी दुष्कर्म के आरोप में घिर गए हैं।
युवती के आरोप के बाद धनंजय मुंडे ने सफाई देते हुए कहा कि दुष्कर्म का आरोप बेबुनियाद है। हालांकि उन्होंने गायिका की बहन से संबंध में होने की बात स्वीकार की है। मुंडे ने कहा कि साल 2003 से उसकी बड़ी बहन के साथ उनका संबंध है। यह मेरे परिवार, पत्नी और मित्रों को भी पता है। लेकिन गायिका महिला साल 2019 से पैसे की मांग कर मुझे ब्लैकमेल कर रही है। उसका भाई भी इसमें शामिल है।
नवंबर 2020 में उसकी बड़ी बहन करुणा शर्मा ने मेरे व्यक्तिगत जीवन से जुड़े पहलुओं को बदनाम करने की कोशिश की। इस मामले में हाईकोर्ट ने स्थगन आदेश दिया है और इससे संबंधित मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महाभियोग की कार्यवाही को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया, कहा- बढ़ सकती है हिंसा
Next: कृषि कानूनों की प्रतियां जला कर लोहड़ी मनाते धरना दे रहे किसान

Related Post

rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से किया हमला

RNS INDIA NEWS 16/01/2025 0
rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय

भान्जी की शादी से नाराज मामा ने मिलाया बारातियों के खाने में जहर

RNS INDIA NEWS 08/01/2025 0
rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय

किसानों का कर्ज माफ…25 लाख युवाओं को रोजगार, गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र

RNS INDIA NEWS 10/11/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.