Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • महारानी एलिजाबेथ के ताबूत के पास शख्स ने की ये अजीब हरकत, देखते रह गए लोग
  • अंतरराष्ट्रीय

महारानी एलिजाबेथ के ताबूत के पास शख्स ने की ये अजीब हरकत, देखते रह गए लोग

RNS INDIA NEWS 18/09/2022
rns featured image new

लंदन। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के ताबूत को लोगों द्वारा दी श्रद्धांजलि दिए जाने के लिए वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा गया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस पर आरोप है कि यह लाइन तोडक़र जबरन ताबूत के पास जाने की कोशिश कर रहा था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
शनिवार को संसदीय अधिकारियों ने बताया कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के ताबूत को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस बीच लाइन में खड़ा एक शख्स अचानक सभी को पीछे छोड़ते हुए ताबूत के पास आने की कोशिश करने लगा। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने ऐक्शन लिया और तुरंत उस व्यक्ति को दबोच लिया। फर्श पर उसे लेटाकर काबू में लिया गया और फिर कार्यक्रम से बाहर ले गए। फिलहाल उससे ऐसा करने के पीछे के कारण को लेकर पूछताछ की जा रही है। यह सुरक्षा में भारी चूक का मामला है।
जानकारी के अनुसार, वेस्टमिंस्टर हॉल पर महारानी के ताबूत को दिए जा रहे श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। कडक़ड़ाती ठंड के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हो रहा है। संसदीय अधिकारियों ने बताया कि हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इससे पता लगता है कि महारानी के प्रति लोगों में अटूट विश्वास था और वे इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनना चाहते हैं। वेस्टमिंस्टर हॉल पर आयोजित कार्यक्रम सोमवार की सुबह तक जारी रहने वाला है। इसके बाद महारानी के पार्थिव शरीर को राजकीय अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा। ब्रिटेन के इतिहास में सबसे लंबे वक्त तक शासन करने वाली महारानी की याद में 10 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित है। गौरतलब है कि 96 वर्षीय एलिजाबेथ द्वितीय की 70 साल तक शासन करने के बाद बीती 8 सितंबर को स्कॉटलैंड में मृत्यु हो गई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और जापानी सम्राट नारुहितो और महारानी मासाको सहित दुनिया भर के सैकड़ों राष्ट्राध्यक्ष, राजघराने और राजनीतिक नेता अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन के लिए उड़ान भर रहे हैं। राजकीय अंतिम संस्कार में महारानी के शरीर को उनके दिवंगत पति प्रिंस फिलिप के शरीर के साथ दफनााया जाएगा। उनकी पिछले साल मृत्यु हो गई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आखिरकार 32 साल बाद नक्सलियों से आजाद हुआ झारखंड-छत्तीसगढ़ का बूढ़ा पहाड़, उतरा एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर
Next: पाकिस्तान में बाढ़ से 37 और लोगों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

वियतनाम के द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.