Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महाराज ने पंचायतीराज राज्य मंत्री बघेल से की शिष्टाचार भेंट
  • देहरादून

महाराज ने पंचायतीराज राज्य मंत्री बघेल से की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 01/08/2025
rns featured image new

क्षेत्र पंचायत प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के पद हेतु प्रत्यक्ष चुनाव कराये जाने के निमित्त राज्यों को शक्ति प्रदान करने का किया अनुरोध

देहरादून(आरएनएस)। प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री एस० पी० सिंह बघेल से नई स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र पंचायत प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए प्रत्यक्ष चुनाव कराये जाने की व्यवस्था किये जाने का अनुरोध किया गया है।
प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को केन्द्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री एस० पी० सिंह बघेल से नई स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर भारत के संविधान में प्राविधानित व्यवस्था में संविधान संशोधन के माध्यम से क्षेत्र पंचायत प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए प्रत्यक्ष चुनाव कराये जाने की व्यवस्था किये जाने का अनुरोध किया। गया है। उन्होंने केन्द्रीय राज्यमंत्री को बताया कि विभिन्न जनपदों के भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवी वर्ग द्वारा भी इस बात की अनुशंसा की जाती रही है कि क्षेत्र पंचायत प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए प्रत्यक्ष चुनाव कराये जाने चाहिए।
महाराज ने केन्द्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री बघेल से यह भी अनुरोध किया कि यदि क्षेत्र पंचायत प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए प्रत्यक्ष चुनाव का प्राविधान किया जाता है तो इससे पंचायत चुनाव से सम्बन्धित अनेक विसंगतियां दूर होंगी और पारदर्शिता से पंचायत प्रकोष्ठ के चुनाव सम्पन्न होने में सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के अन्तर्गत प्रमुख, क्षेत्र पंचायत एवं अध्यक्ष, जिला पंचायत के पद पर प्रत्यक्ष चुनाव कराये जाने के निमित्त राज्यों को शक्ति प्रदान किये जाने हेतु भारत सरकार के स्तर से अग्रेत्तर कार्यवाही करवाये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करने का भी उनसे अनुरोध किया। केन्द्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री ने महाराज को आश्वस्त किया कि इस विषय में मंथन चल रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गढ़वाल विवि में रेगिंग का मामला आया सामने
Next: त्रिवेणी घाट में स्थायी रूप से पानी की व्यवस्था हो सुनिश्चित: धामी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.