Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महंगी बिजली दरों के विरोध का जन सुनवाई में मिलेगा मौका
  • देहरादून

महंगी बिजली दरों के विरोध का जन सुनवाई में मिलेगा मौका

RNS INDIA NEWS 12/02/2023
rns featured image new

देहरादून। बढ़ी हुई बिजली दरों के नए प्रस्ताव पर आम लोगों को विरोध करने और सुझाव देने का मौका मिलने जा रहा है। इसके लिए विद्युत नियामक आयोग ने जन सुनवाई का कार्यक्रम जारी कर दिया है। राज्य में चार स्थानों पर विद्युत नियामक आयोग सुनवाई करेगा। ऊर्जा निगम ने नई बिजली दरों में 16.95 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग को भेजा था। इस प्रस्ताव का अध्ययन करने के बाद अब आयोग ने जन सुनवाई का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 22 फरवरी को रुद्रपुर नगर निगम सभागार, 24 फरवरी को जिला पंचायत सभागार पिथौरागढ़, 27 फरवरी को नगर पालिका श्रीनगर सभागार, एक मार्च को विद्युत नियामक आयोग देहरादून ऑफिस में सुनवाई होगी। जन सुनवाई में आम जनता, व्यवसायिक, औद्योगिक, किसान समेत सभी उपभोक्ता आपत्ति व सुझाव दे सकेंगे। जन सुनवाई के बाद आयोग मार्च के महीने में नई दरों को लेकर विचार मंथन करेगा। मार्च अंतिम सप्ताह में नई बिजली दरों का ऐलान कर दिया जाएगा। जो एक अप्रैल 2023 से लागू हो जाएंगी। वर्ष 2022 में बिजली उपभोक्ताओं पर कई बार बढ़ी हुई बिजली दरों का भार पड़ा था। अप्रैल 2022 से लेकर साल में करीब चार बार बिजली दरों में विभिन्न कारणों से बढ़ोत्तरी हुई।

जन सुनवाई के दौरान नहीं पहुंचते राजनीतिक दल
बिजली दरों में इजाफा होने के बाद हायतौबा मचाने वाले राजनीतिक दल सुनवाई के दौरान गायब रहते हैं। राज्य में चार स्थानों पर सुनवाई होती है, लेकिन कहीं भी किसी भी राजनीतिक दल का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचता है। जब नई बढ़ी हुई दरों का ऐलान हो जाता है, तो धरना, प्रदर्शन से लेकर पुतले फूंके जाते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुकान में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज
Next: चोरों ने बंद घर से नकदी-जेवरात उड़ाये

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-01 at 15.25.57_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
  • आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.