Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • महंगाई के विरोध में जिला, शहर, ब्लॉक व नगर मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
  • उत्तराखंड

महंगाई के विरोध में जिला, शहर, ब्लॉक व नगर मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

RNS INDIA NEWS 17/02/2021
rns featured image new

देहरादून। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दामों तथा लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के सभी जिला, शहर, ब्लाक व नगर मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शनों का आयोजन किया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्रवान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बढती मंहगाई (पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों) के विरोध में दिनांक 20 फरवरी को प्रदेश के सभी जिला एवं शहर मुख्यालयों तथा दिनांक 22 फरवरी, 2021 को सभी ब्लाक एवं नगर मुख्यालयों में गैस सिलेण्डर के साथ जोरदार धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि विरोध-प्रदर्शन कार्यक्रम में पार्टी के सभी अनुषांगिक संगठन, विभाग, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लगातार बढ़ाये जा रहे पेट्रोलियम पदार्थों के दामों से जनता त्रस्त आ चुकी है तथा ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा सरकारों को आम जनता के दु:ख-दर्द से कोई सरोकार नही है तथा भाजपा सरकारें गरीब जनता के प्रति संवेदनहीन बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की इस जन विरोधी नीति का कांग्रेस पार्टी सडक़ों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेगी तथा जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जवाब देगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस के कई नेताओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण
Next: चमोली त्रासदी: अब तक 58 शव एवं 24 मानव अंग बरामद, 30 शवों एवं 01 मानव अंग की हुई शिनाख्त

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.