Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महाकुंभ में पहली बार ड्यूटी देगी महिला कमांडो दस्ता
  • देहरादून

महाकुंभ में पहली बार ड्यूटी देगी महिला कमांडो दस्ता

RNS INDIA NEWS 17/02/2021
rns featured image new

देहरादून 17 फरवरी (आरएनएस)। धर्मनगरी हरिद्वार में आयोजित विश्व के सबसे बड़े धार्मिक महोत्सव महाकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए पहली बार महिला कमांडो दस्ते का गठन किया गया है। इसमें उत्तराखंड पुलिस की अलग-अलग इकाइयों से चुनिंदा कांस्टेबलों से लेकर महिला सब इंस्पेक्टर तक के 22 सदस्यों वाली टीम इस महिला कमांडो दस्ते में शामिल होंगी। टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में महिला कमांडो दस्ते को प्रशिक्षण देकर तैयार किया जा रहा है। राज्य सरकार के नोटिफिकेशन के आधार पर 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित महाकुंभ मेले में इस महिला कमांडो दस्ते की पहली तैनाती की जाएगी। उत्तराखंड की एटीएस जैसी महत्वपूर्ण विंग में महिला कमांडो दस्ते के गठन को महिला सशक्तिकरण के तरफ बढ़ते कदम के रूप में भी देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रस्तावित तिथि आगामी 22 या 24 फरवरी को एटीएस विंग के अंतर्गत गठित की गई इस पहली महिला कमांडो दस्ते को हरी झंडी देंगे। उत्तराखंड एटीएस विंग में शामिल होने वाली पहली महिला कमांडो दस्ते के संबंध में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दिशा-निर्देश पर पहली बार एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड में महिला कमांडो दस्ते को नरेंद्र नगर ट्रेनिंग सेंटर में तैयार किया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा मकसद महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ते कदम के साथ-साथ राज्य के महत्वपूर्ण आयोजनों में महिला कमांडो फोर्स को भी आगे लाना है। उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए एटीएस विंग में पहली महिला कमांडो दस्ते को तैयार किया जा रहा है। डीजीपी के मुताबिक, नरेंद्र नगर पीटीसी ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद आगामी अप्रैल माह से महाकुंभ के आयोजन में इस महिला कमांडो की पहली तैनाती की जाएगी, ताकि महाकुंभ जैसे बड़े धार्मिक आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर किया जा सके। उत्तराखंड राज्य में एटीएस जैसी महत्वपूर्ण सुरक्षा विंग में महिला कमांडो दस्ते का गठन कर उनकी हिस्सेदारी को महिला सशक्तिकरण के तरफ बढ़ते कदम के रूप में भी देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रस्तावित तिथि आगामी 22 या 24 फरवरी 2021 को एटीएस विंग के अंतर्गत गठन की गई इस पहली महिला कमांडो दस्ते को हरी झंडी देंगे। किसी भी राज्य में एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड एक ऐसी सुरक्षा विंग है, जो किसी भी तरह के महत्वपूर्ण आयोजनों में आतंकी गतिविधि को नाकाम कर उनके विरुद्ध सफल कार्रवाई को अंजाम देती है। इतना ही नहीं किसी भी तरह के आतंकवादी संगठन को नेस्तनाबूद करने में भी एटीएस की बड़ी भूमिका रहती है। ऐसे में उत्तराखंड की महत्वपूर्ण एटीएस विंग में पुरुषों की तर्ज पर अब महिला कमांडो दस्ते के गठन को महिला सशक्तिकरण तरफ बढ़ते कदम के रूप माना जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जल रिसाव के कारण तपोवन टनल में फिर रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशन
Next: कांग्रेस के कई नेताओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.