Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक देंगे शिक्षा निदेशालय में धरना
  • देहरादून

माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक देंगे शिक्षा निदेशालय में धरना

RNS INDIA NEWS 31/08/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। प्रधानाचार्य सीधी भर्ती निरस्त प्रक्रिया निरस्त करवाने के लिए सोमवार को माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक शिक्षा निदेशालय, देहरादून में धरना देंगे। धरने में देहरादून के साथ ही हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर के शिक्षक शामिल होंगे। इधर, शिक्षकों की हड़ताल के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल पीआईएल पर भी सुनवाई होनी है। शिक्षकों की नजर कोर्ट की कार्यवाही पर भी रहेगी। साथ ही राजकीय शिक्षक संघ भी अपना पक्ष कोर्ट में रखेगा। राजकीय शिक्षक संघ ने 18 अगस्त से चॉकडाउन हड़ताल शुरू की थी। हाईकोर्ट में हड़ताल के खिलाफ पीआईएल दाखिल होने की सूचना मिलते ही शनिवार शाम को संघ ने अचानक चॉकडाउन हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया, हालांकि निदेशालय स्तर पर धरने के कार्यक्रम को यथावत रखा।
इधर, शिक्षा विभाग की ओर से सरकार के आदेशों का हवाला देते हुए निदेशालय में धरना-प्रदर्शन पर पाबंदी लगा दी। राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम सिंह चौहान का कहना है कि हम अपनी मांगें रखने के लिए निदेशालय में एकत्रित न हों तो कहां जाएं। क्योंकि शिक्षकों की बात को नहीं सुना जा रहा है। हम व्यापक छात्र हित में स्कूलों में पढ़ाने के लिए लौट गए हैं, लेकिन अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। हम हाईकोर्ट में भी अपनी बात रखेंगे।
शिक्षा निदेशालय में शिक्षकों का धरना रोकने को नोटिस: इधर, शिक्षा निदेशालय में प्रस्तावित धरने को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ.मुकुल कुमार सती ने राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान और महामंत्री रमेश चंद्र पैन्यूली को नोटिस जारी किया है। इसमें उन्हें कहा गया है कि अगर शासनादेश के विपरीत निदेशालय परिसर में धरना-प्रदर्शन से प्रतिकूल परिस्थिति पैदा होती है तो प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री व्यक्तिगत तौर पर जिम्मेदार होंगे। राजकीय शिक्षक संघ को भी नोटिस जारी किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नंदा देवी महोत्सव में जागरूकता स्टॉल के माध्यम से दी कानूनी जानकारी
Next: केदारनाथ हाईवे बांसवाडा और काकड़ागाड़ में रहा घंटों बंद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.