Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मधुमक्खी पालकों पर फैक्ट्री मैनेजर किया मुकदमा
  • हरिद्वार

मधुमक्खी पालकों पर फैक्ट्री मैनेजर किया मुकदमा

RNS INDIA NEWS 14/03/2025
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  एपिस इंडिया कंपनी के मैनेजर ने धरना दे रहे मधुमक्खी पालकों पर फैक्ट्री में ताला लगाने व महिला कर्मचारियों के साथ अश्लील टिप्पणियां कर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मधुमक्खी पालकों पर दबाव बनाने व ब्लैकमेल कर मनमाने दामों पर शहद खरीदने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ग्राम पीरपुरा स्थित एपिस इंडिया शहद फैक्ट्री के ऑपरेशन मैनेजर राहुल दत्त शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ माह पूर्व राजेश कुमार जाखड़ नामक एक व्यक्ति उनकी फैक्ट्री में पहुंचा और उसने अपने आपको मधु क्रांति बी फार्मस वेलफेयर सोसाइटी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताते हुए शहद बेचने का प्रस्ताव रखा I उक्त प्रस्ताव को उनके द्वारा इनकार कर दिया गया, जिस पर आरोपी द्वारा फैक्ट्री बंद कराने की धमकी दी गई थी। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते आरोपी 10 मार्च को अपने सैकड़ो साथियों को साथ लेकर फैक्ट्री पर आ पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपियों द्वारा फैक्ट्री में जबरदस्ती घुसते हुए ताला लगा दिया गया। जब सुरक्षा कर्मियों व महिला कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों द्वारा गाली गलोज करते हुए महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करते हुए छेड़छाड़ कर दी गई। इसके बाद जबरदस्ती फैक्ट्री में ताला लगाकर कार्य बाधित कर दिया गया। जिस कारण फैक्ट्री में रखा करोड़ों रुपये का शहद खराब होने लगा। आरोपियों द्वारा उन्हें धमकी दी गई है की फैक्ट्री चलानी है तो मनमाने दामों पर उनका शहद खरीदना पड़ेगा। आरोपियों द्वारा फैक्ट्री कर्मचारियो को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि नामजद किए गए राजेश कुमार जाखड़, अरुण कुमार, विक्रम तंवर, ललित पांडे, नीरज सैनी, मनोज सैनी, गुलशन वार्ता, चरण सिंह, जोंटी कोहली, प्रवीण कुमार आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। केस दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पशु क्रूरता में सात लोगों पर मुकदमा
Next: राशिफल 15 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.