Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जनता के हितों की अनदेखी पर चुप्पी साधना स्वीकार्य नहीं, जनहित में जारी रहेगा संघर्ष-मदन बिष्ट
  • अल्मोड़ा

जनता के हितों की अनदेखी पर चुप्पी साधना स्वीकार्य नहीं, जनहित में जारी रहेगा संघर्ष-मदन बिष्ट

RNS INDIA NEWS 22/09/2023
rns featured image new

द्वाराहाट-प्रैस को जारी एक बयान में द्वाराहाट के विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज में हो रहे भ्रष्टाचार,मैस,दैनिक वेतन भोगी,सुरक्षाकर्मियों के मानदेय वृद्धि और अन्य मुद्दों लेकर वे संस्थान के डायरेक्टर से वार्ता करने पहुंचे थे। परन्तु डायरेक्टर कृष्ण कांत मेर के द्वारा उन्हें अपशब्द बोलकर वहाँ से निकल जाने के लिए कहा गया जो स्पष्ट तौर पर द्वाराहाट की उस जनता का अपमान है जिन्होंने उन्हें जिताकर विधानसभा भेजा। उन्होंने कहा कि डायरेक्टर ने केवल मदन बिष्ट को बाहर नहीं निकाला अपितु जनता द्वारा चुने गये जनप्रतिनिधि को बाहर का रास्ता दिखाकर द्वाराहाट की जनता का अपमान किया जो उन्हें कतई बर्दाश्त नहीं है। विधायक बिष्ट ने कहा कि उस घटना को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि कॉलेज में छात्रों के बीच लाठी डंडे और हथियार चले जिसमें 3 छात्रों के सिर में गंभीर चोटे आयी और कुछ छात्र चोटिल हुए।अपनी ग़लती को छुपाने के लिए संस्थान द्वारा 18 छात्रों को आनन फानन में संस्थान से निलंबित कर दिया गया।ये घटना स्पष्ट तौर पर दर्शाती है कि कॉलेज में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी अपनी चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि इन्ही सब बातो को लेकर वे डायरेक्टर से वार्ता करने के लिए गये थे। उन्होंने आरोप लगाया कि गोपेश्वर और टिहरी में भी ये डायरेक्टर भ्रष्टाचार में लिप्त रहा है तथा इनके द्वारा लगातार बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।डायरेक्टर के इस भ्रष्टाचारी चेहरे को बेनक़ाब करना बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि उनकी जवाबदेही सिर्फ और सिर्फ द्वाराहाट की जनता के प्रति है और वे कुमाऊं इंजीनिरियंग कॉलेज में हो रहे भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के विरोध में इस लड़ाई को लड़ते रहे़गे।विदित हो कि अब लोग खुलकर द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट के पक्ष में आ रहे हैं तथा सोशल मीडिया पर भी विधायक बिष्ट का पक्ष रख रहे हैं।लोगों का कहना है कि जब अधिकारी विधायक जैसे पद पर बैठे आदमी की बात नहीं सुन रहे तो आम जनता से ये कैसा बर्ताव करते होंगे ये सर्वविदित है।बरहाल अब इस मुद्दे पर विधायक मदन बिष्ट को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है तथा लोग खुलकर विधायक बिष्ट के पक्ष में बोल रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुमाऊँ इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट चर्चा में: फ्रेशर पार्टी के दौरान छात्रों के गुटों में मारपीट
Next: झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव का निधन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.