Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मशीनों से हो रहे खनन पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
  • नैनीताल

मशीनों से हो रहे खनन पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

RNS INDIA NEWS 19/12/2022
rns featured image new

नैनीताल। उत्तराखंड में मशीनों से हो रहे अंधाधुंध खनन पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में सूबे में मशीनों से हो रहे खनन पर रोक लगा दी। इसके साथ ही उच्च न्यायालय ने सरकार से रायल्टी को लेकर 12 जनवरी तक जवाबी हलफनामा दायर करने के निर्देश दिए। हाईकोर्ट ने लालकुआं हल्द्वानी हल्दूचौड़ निवासी गगन पाराशर एवं अन्य की याचिका पर यह फैसला दिया। इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की डबल बेंच में हुई। सूबे में जारी खनन के मसले पर इसे बड़ा फैसला माना जा रहा है। सोमवार को मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने उक्त जनहित याचिका पर सुनवाई की। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि उत्तराखंड में मशीनों से खनन की अनुमति नहीं है, फिर भी प्रदेश में भारी मशीनों को लगाकर खनन किया जा रहा है। याचिकाकर्ता की ओर दी गई दलीलों में कहा गया कि प्रदेश में मैन्युअल खनन का प्राविधान है। खनन नियमावली में इसका साफ साफ उल्लेख है लेकिन प्रदेश की नदियों में मशीनों से खनन कार्य किया जा रहा है। याचिकाकर्ता की ओर से यह भी कहा गया कि प्रदेश में सरकारी एवं निजी स्तर पर खनन की रॉयल्टी दरें भी अलग अलग हैं। सरकारी एवं निजी क्षेत्र के लिए अलग अलग निर्धारित हैं। वन निगम की वेबसाइट पर खनन की रॉयल्टी दर 31 रुपए है जबकि निजी खनन कंपनियों की वेबसाइट पर 12 रुपये प्रति क्विंटल रॉयल्टी दिखाई गई है। याचिकाकर्ता की ओर से इस पर रोक लगाने की मांग की गई। याचिकाकर्ता ने यह भी कहा है कि दोनों दरों में भारी अंतर है। इससे सरकारी खजाने को नुकसान हो रहा है। अधिकांश लोग प्राइवेट खनन कारोबारियों से माल खरीद रहे हैं। याचिकाकर्ता की ओर से रॉयल्टी दर एक समान करने की मांग की गई है। इस मामले में अगली सुनवाई 12 जनवरी को होगी। हाईकोर्ट ने वन विकास निगम को भी 12 जनवरी तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी जिलाधिकारियों को नदी तल पर खनन के लिए लगाई गई मशीनों को सीज करने को कहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत
Next: भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेंस की नीति से चल रही सरकार: रेखा आर्या

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.