Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • मशीन का व्हील टूटने से हुआ धमाका, युवक गंभीर रूप से घायल
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

मशीन का व्हील टूटने से हुआ धमाका, युवक गंभीर रूप से घायल

RNS INDIA NEWS 16/09/2021
rns featured image new

उद्योग प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज

आरएनएस सोलन (बरोटीवाला):
औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के तहत टिपरा में एक उद्योग में मशीन का व्हील टूटने से जोरदार धमाका हुआ। हादसे में व्हील के टूटे हुए टुकड़े युवक के माथे और आंख में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। युवक का आरोप है कि अगर कंपनी ने उसे सेफ्टी एक्यूपमेंट उपलब्ध करवाए होते तो वह हादसे का शिकार न होता। पुलिस ने युवक की शिकायत पर उद्योग प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नीरज कुमार पुत्र अजय राम गांव सैनी मोहल्ला पिंजौर ने बताया कि वह टिपरा स्थित माईक्रो सीमलैस उद्योग में बतौर मशीन आप्रेटर काम करता है। बीती 13 सितंबर को इसकी मशीन का एक व्हील टूट गया था। जिसके चलते बुधवार को करीबन 4.30 बजे इसने और अखिल ने मशीन का व्हील बदला। व्हील को बदलने के बाद जैसे ही इसने मशीन की मोटर स्टार्ट की तो अचानक मशीन का व्हील टूटने से धमाका हुआ। इस दौरान मशीन के साईड में खड़े अखिल के माथे व आंख पर व्हील के टूटे हुए टूकड़े लगे और वह फर्श पर गिर गया। अखिल को अन्य युवकों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। नीरज कुमार ने बताया कि कंपनी द्वारा उन्हें मशीन पर काम करते समय किसी तरह के सेफ्टी एक्यूपमेंट उपलब्ध नहीं करवाए और न ही उन्हें किसी तरह की ट्रेनिंग दी गई। कंपनी प्रबंधन की लापरवाही के चलते अखिल हादसे का शिकार हुआ।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर उद्योग प्रबंधन के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 व 337 के तहत लापरवाही का मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन दिन बाद जब आंख खुली तो कट चुकी थी टांग
Next: विभिन्न मामलों में तीन गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.