
देहरादून। मायके जाने से रोकने के बाद रायपुर क्षेत्र के ऋषिनगर में महिला ने फांसी के फंदे में लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भिजवा दिया है। एसओ अमरजीत रावत के बताया कि मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि ऋषिनगर क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अर्जुन गुसाईं मौके पर पहुंचे। तब तक परिजन महिला को अस्पताल ले जाया जा चुका था। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान मनीता 27 पत्नी मुकेश कुमार निवासी ऋषिनगर थाना रायपुर देहरादून के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो मालूम हुआ कि मनीता सोमवार को मायके जाने की जिंद कर रही थी। पति ने मंगवलार की सुबह जाने के लिए कहा था। लेकिन उससे पहले ही महिला ने फांसी के फंदे में लटककर खुदकुशी कर ली। मनीता मुकेश की दूसरी पत्नी थी। 2017 में दोनों की शादी हुई थी। मुकेश पेशे से कैनाल रोड पर हार्डवेयर की दुकान चलाते है। मुकेश की पहली पत्नी और मनीता रिश्ते में दोनों बहन थी। एसओ अमरजीत रावत ने बताया पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है। मायके वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। महिला का मायके बिजनौर यूपी में है।

