Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मारपीट में घायल किशोर की मौत, हत्या का केस दर्ज
  • हरिद्वार

मारपीट में घायल किशोर की मौत, हत्या का केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 20/09/2021
default featured image

रुडक़ी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल किशोर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हत्या के प्रयास के मामले को पुलिस ने अब हत्या की धाराओं में तरमीम कर कार्रवाई शुरू की है। इस मामले में चार नामजद तथा एक अन्य अज्ञात सहित
पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। गांव बहावड़ी जनपद शामली उत्तर प्रदेश निवासी उपेंद्र मलिक पुत्र कृष्णपल 14 सितंबर को
पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें उसने बताया था कि वह जल निगम में ठेकेदारी करता है। उसका कहना था कि उसका 17 वर्षीय भतीजा निखिल पुत्र ऋषिपाल भी उसके साथ सुपर विजन का कार्य देखता है। साथ ही कई अन्य लोग भी उसके पास
पेटी ठेकेदार के रूप में कार्य करते हैं। 13 सितंबर की दोपहर को निखिल के साथ काम करने वाले कुछ लोगों की कहासुनी साइट पर हो गई थी जिसके बाद
मामला शांत हो गया था। हाईवे स्थित वसंत विहार कॉलोनी में लिए गये किराये के कमरे में निखिल दोपहर के समय आकर सो गया था। आरोप है कि करीब साढ़े तीन बजे आरोपी लोहे के पाइप लेकर पहुंचे तथा उन्होंने निखिल पर हमला कर
दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को पहले रुडक़ी बाद में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु
हो गई। प्रभारी प्रशिक्षु पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगलौर ओशिन जोशी ने बताया कि हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में नामजद आरोपियों अरविंद पुत्र
तेजपाल, जॉनी पुत्र सोमपाल, अनुज पुत्र यशपाल, अर्जुन पुत्र बाबूराम सभी निवासी गांव ढकदेई थाना नकुड जनपद सहारनपुर तथा एक अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था, घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई है तो इस मामले को हत्या की धाराओं में तरमीम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उनका कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बागेश्वर से लापता युवती रायवाला से सकुशल बरामद
Next: फड़ लगाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
  • नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर
  • भाजपा की बैठक में संगठन मजबूती और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर जोर
  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.