Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मानसी ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में जीता कांस्य पदक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मानसी ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में जीता कांस्य पदक

RNS INDIA NEWS 05/08/2023
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने चीन में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स की 20 किमी वॉक रेस टीम चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। मानसी ने 1.42 घंटे में रेस पूरी की। मानसी की सफलता पर खेल प्रेमियों ने हर्ष जताया है। मानसी के कोच और प्रभारी खेल अधिकारी पौड़ी अनुप बिष्ट ने बताया कि चीन के चेगंडू शहर में प्रतियोगिता चल रही है, आठ अगस्त तक इसका आयोजन होगा। मानसी ने 20 किमी वॉक रेस की टीम स्पर्धा में भाग लिया था। उन्होंने बताया कि इसमें एक टीम से चार खिलाड़ी शामिल होते हैं। तीन खिलाड़ियों के समय के आधार पर पहला, दूसरा और तीसरा स्थान तय किया जाता है। मानसी ने प्रियंका गोस्वामी और पूजा के साथ मिलकर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में चीन ने पहला, स्लोवाकिया ने दूसरा और भारत ने तीसरा स्थान हासिल किया। मानसी उत्तराखंड के चमोली जिले के मजोठी गांव की रहने वाली हैं। बेहद गरीब पारिवारिक पृष्ठभूमि की इस एथलीट ने पूर्व में भी कई नेशनल मेडल अपने नाम किए हैं। बिष्ट ने बताया कि मानसी ने 2022 में गुवाहाटी में हुई नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। उधर, मानसी ने टीम का हौसला अफजाई और सहयोग करने के लिए सभी लोगों का आभार जताया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मौन उपवास को लेकर स्थिति स्पष्ट करें माहरा: चौहान
Next: 28 अगस्त को धूमधाम से निकलेगी श्री टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.