Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मांस और नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाए प्रशासन- चरणजीत पाहवा
  • हरिद्वार

मांस और नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाए प्रशासन- चरणजीत पाहवा

RNS INDIA NEWS 14/09/2022
rns featured image new

हरिद्वार। मांस और नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग को लेकर भैरवसेना संगठन के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष चरणजीत पाहवा के नेतृत्व में  ऊद्धेश्वर मंदिर पुरानी सब्जी मंडी से चंद्राचार्य चौक तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। इस दौरान चरणजीत पाहवा ने कहा कि वे 18 वर्षों से सरकार से व जिला प्रशासन से नगर निगम क्षेत्र में अवैघ रूप से संचालित मांस और नशे के कारोबार पर रोक लगाने मांग करते चले आ रहे हैं। इस संबंध में सरकार और प्रशासन को कई बार ज्ञापन भी दिए गए। लेकिन आज तक मांस और नशे के अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगी। आबादी क्षेत्रों में अवैघ रूप से सैकड़ों मांस की दुकाने संचालित हो रही हैं। हरिद्वार विश्व का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है। इसके बावजूद खुलेआम मांस और नशे का अवैध रूप से कारोबार संचालित होने से धर्म नगरी की मर्यादा तार-तार हो रही है। काटे जाने वाले पशुओं का अपशिष्ट सीधे गंगा में जा रहा है। जिससे गंगा प्रदूषित हो रही है। इसे भैरव सेना संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि प्रशासन ने नशे और मांस के अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगायी तो चरणबद्ध तरीके से अंादोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष चरणजीत पाहवा, शहर अध्यक्ष बख्शी चौहान, शहर महामंत्री संजय मेहरा, सत्येंद्र यादव, मुकेश उर्फ बब्बू पंडित, अधीर कौशिक, अनिल सैनी, विक्की चौहान, संदीप, मुकेश गुप्ता, समकित जैन, संजय लाठिया, मधुसूदन चौहान, अंकुर लाठिया, प्रिंस राजपूत, दिनेश कुमार, लाखन, पिन्नी मिंगलानी, रवि चावला, नकुल शर्मा, मन्नू, सागर चौहान, विशाल प्रजापति, मोहित जैन, मुकेश जैन, सुभाष बाल्मीकि, मोहन शर्मा, गगन शर्मा, दिनेश तनेजा, विजेंद्र पवार, अनुज कौशिक, संभव जैन आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में 24 घंटे में मिले 59 नए कोरोना संक्रमित, दो की मौत, 61 मरीज हुए स्वस्थ
Next: कछुआ तस्करी मामले में दो वन्य जीव तस्कर दबोचे

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.